<

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गाजियाबाद में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबरें सामने आ रही है.

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होने की खबर सामने आ रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों की हालत खराब हो गई थी. हालांकि, मौसम विभाग ने 26 से 30 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना जताई थी.

पिछले 3-4 दिनों से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई थी. अब मौसम में बदलाव से दिल्ली वासियों को काफी राहत मिली है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबरें सामने आ रही है.

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें गुरुवार शाम को बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई थी. वहीं, दूसरी तरफ गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बाहरी हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेड अलर्ट जारी किया गया था. एनसीआर के कई हिस्सों में आसमान का रंग गहरा हो गया है, जो संभावित आंधी-तूफान का संकेत है.

यह भी पढ़ें – प्रदूषण पर लगेगी लगाम, दिल्ली में कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर बढ़ा शुल्क, जारी हुईं नई ECC दरें

कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में मध्यम से लेकर गंभीर स्तर का आंधी-तूफान आ सकता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का आंधी-तूफान आने की संभावना है. ‘येलो अलर्ट’ वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया; वहीं आईएमडी ने दिन में बाद में कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान जताया है.

यह भी पढ़ें – कौन हैं प्रवेश वाही? जो बनें दिल्ली के मेयर, विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख से शुरू किया राजनीतिक सफर

तापमान में आई गिरावट

अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 23.6 डिग्री सेल्सियस, रिज पर 25 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के सुबह के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST