Kumar Sanu: 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर में कई जबरदस्त गाने गाए हैं. उनके गाने आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं. गायक के जीवन में एक बार ऐसा घटना घटी थी, जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे.
जब कुमार सानू से बंदूक की नोक पर गवाया गया गाना
90 के दशक के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक कुमार सानू अपनी सुरीली आवाज से आज भी कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं. गायक ने एक बार ऐसा खुलासा किया था कि सब हैरान हो गए थे. उन्हें बंदूक की नोक पर 16 बार गाना गाने के लिए मजबूर किया गया था और वे बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचाकर भागे थे. चलिए जानते हैं वो चौंका देने वाला किस्सा.
गायक कुमार सानू एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने बताया कि वह एक बार बिहार के पटना में अपनी प्रस्तुति देने गए थे. उसी दौरान उन्होंने कहा, ‘कुछ देर बाद, मैंने देखा कि उनमें से कुछ लोग AK47 राइफलों के साथ आगे बैठे थे और मैं जो भी गाने गाता था, वे हवा में गोलियां चलाते थे.’ गायक ने बताया कि गोलीबारी के कारण कार्यक्रम में लगे तम्बू में लगभग 6 से 7 छेद हो गए थे, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए अपना प्रदर्शन जारी रखा.
यह खबर भी पढ़ें: जब सुपरस्टार की बीवी रात में साथ सोने से करती थी इंकार, 110 फिल्मों में एक साथ काम, जानिए कौन है वो दिग्गज?
आगे बताते हुए गायक ने बताया, ‘मैंने ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ गाना शुरू किया और जैसे ही मैंने गाना बदला, राइफल लिए एक आदमी आया और मुझसे पूछा कि आपको यह गाना बंद करने के लिए किसने कहा. वह आदमी शराब के नशे में था और उसने यह भी कहा कि यह उसका पसंदीदा गाना है. फिर उसने मुझसे कहा, ‘सानू जी, मैं यह गाना एक बार और सुनना चाहता हूं और आपको मेरे लिए यह गाना गाना होगा.’ यह सुनकर मैं डर गया.’
गायक ने यह भी बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की कि वे उससे अलग गाना गाएंगे, लेकिन सब व्यर्थ रहा. कुमार सानू ने बताया कि उस व्यक्ति ने उन पर बंदूक तान दी, और उन्होंने फिर से वही गाना गाना शुरू कर दिया। उन्होंने उस दिन वह गाना 16 बार गाया. उन्होंने आगे बताया, ‘वे बंदूकें लेकर मंच पर आए और गाना गाने लगे. जब मैंने देखा कि मामला बिगड़ रहा है, तो मैं जल्दी से पीछे से निकल गया और पास के एक होटल में रुक गया. वहां सुबह 5 बजे तक गोलीबारी जारी रही.’
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…