<

Abhinav Arora Car Attack: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, भीड़ ने कार का कांच और बोनट तोड़ा

बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार पर दिल्ली के तिलक नगर में हिंसक हमले का मामला सामने आया है. गुस्साई भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार के कांच और बोनट को काफी नुकसान पहुंचाया. अभिनव के परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया गया, जानें पूरा मामला-

Abhinav Arora Car Attack: बाल कथावाचक और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हिंसक हमले का मामला सामने आया है. मंगलवार को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुए इस हादसे के दौरान भीड़ ने अभिनव की कार का बोनट और कांच पूरी तरह से तोड़ दिए. हालांकि उस वक्त कार में अभिनव अरोड़ा नहीं थे. अभिनव के परिवार ने पुलिस को बताया कि करीब 6 लोगों ने अचानक उनकी कार को घेरा और धातु के कंगन से कांच तोड़ने लगे.

क्या है पूरी मामला?

दरअसल, बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार के लोग मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली स्थित तिलक नगर इलाके से गुजर रहे थे, जहां उनके कार से मोटरसाइकिल की टक्कर हुई. हालांकि इस हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ.  

एएनआई से हुई बातचीत में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि टक्कर से पहले गाड़ी और बाइक की दूरी करीब एक मीटर थी, कार से तो किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिना टक्कर के दौरान बाइक के आगे एक बच्चा अपनी मां के साथ खड़ा था.

भीड़ ने क्यों तोड़ी कार?

एएनआई से हुई बातचीत में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि जब कार और बाइक की टक्कर से वहां खड़े लोगों को लगा कि कार से बच्चे का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो यह बात गलत साबित हुई. हादसे के वक्त कार 1 मीटर दूर थी.

इसके बाद, बच्चे की मां कार के पास आई और अपशब्द कहने लगी. मामले को देखकर 6 लोगों का परिवार आया और कार पर तोड़फोड़ करने लगे. अभिनव अरोड़ा ने बताया कि मेरा परिवार कार के अंदर ही बंद रहा और बाहर नहीं निकला. 

पुलिस ने स्थिति को संभाला

अपने बयान में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस वैन घटना स्थल पर पहुंची और 2 पुलिस अधिकारियों ने आक्रामक भीड़ को रोका. 7 अप्रैल रात 10 बजे एक रेस्तरां के पास की घटी घटना के बाद अभिनव अरोड़ा के पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि ‘भीड़ को यह लगा कि बच्चे को कार से चोट लगी है, जबकि बच्चे की भी मेडिकल रिपोर्ट करा दी गई है, जिसमें बच्चे को स्वस्थ बताया गया है.’

अभिनव के पिता ने बताया कि ‘गुस्साई भीड़ में मौजूद परिवार गलत तरह से गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहा था. मेडिकल जांच में पता चला कि मेरे खून में अल्कोहॉल का स्तर शून्य है’. 

इस मामले के बाद अभिनव अरोड़ा ने पूरे मामले की एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है. फिल्हाल, इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.

Kajal Jain

Recent Posts

‘लद्दाख का शेर’ अब नहीं रहा, कौन हैं कर्नल सोनम वांगचुक? कारगिल युद्ध के असली हीरो की कैसे हुई मौत

Colonel Sonam Wangchuk: महावीर चक्र सम्मानित कर्नल सोनम वांगचुक दिल का दौरा पड़ने के कारण…

Last Updated: April 10, 2026 15:42:35 IST

7.1 रेटिंग के साथ, ये धमाकेदार सीरीज 3 महीने से Ott पर कर रही ट्रेंड, एक-एक एपिसोड है छिपा है सस्पेंस

Ott Trending Series: पिछले कुछ महीनों से एक सीरीज ऐसी है जो काफी ट्रेंड में…

Last Updated: April 10, 2026 15:34:56 IST

Mughal Emperor Haram: मुगलों के हरम में कहां से लाई जाती थीं खूबसूरत लड़कियां, क्या इनसे संबंध भी बनाते थे राजा

Mughal Emperor Haram: बेहश यहां पर खूबसूरत महिलाओं-युवतियों को लाया जाता था. बावजूद इसके मुगल…

Last Updated: April 10, 2026 15:22:38 IST

IRCTC Next-Gen Trains: वंदे भारत भी पड़ जाएगी फीकी! 220 की रफ्तार से दौड़ेगी ये नई ‘सुपर’ ट्रेन, जानें क्या है खास?

Indian Railway Next-Gen Trains: वंदे भारत के बाद अब तैयार हो जाइए बुलेट जैसी रफ्तार…

Last Updated: April 10, 2026 15:23:35 IST

चोरी ऊपर से सीनाजोरी! स्कूटी पर बैठी बेटी पर हमले के लिए दौड़े पालतू कुत्ते, पिता ने किया बचाव तो मालिक ने कर दी पिटाई

सड़क पर हिंसक झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति…

Last Updated: April 10, 2026 15:12:11 IST

Radhika Merchant Anant Ambani Kiss: बर्थडे गिफ्ट! अनंत अंबानी को भरी महफिल में पत्नी राधिका ने दी Kiss

Anant Ambani Kiss: अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार अंबानी…

Last Updated: April 10, 2026 14:52:06 IST