<

जब गट फिलींग बनी ढ़ाल, 28,000 के Amazon COD स्कैम से बाल-बाल बचा युवक! कहा- ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी जरूरी’

Amazon Delivery Fraud: एक रेडिट पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें दिल्ली निवासी ने बताया कि कैसे एक सिंपल गट फीलिंग ने उन्हें बड़ी रकम गंवाने से बचा लिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Amazon COD Scam: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. कई बार लोगों के साथ इन्ही प्लेटफॉर्म में स्कैम की घटना भी सामने आती है. इसी कड़ी में एक रेडिट (Reddit) पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें दिल्ली निवासी ने बताया कि कैसे एक सिंपल गट फीलिंग ने उन्हें बड़ी रकम गंवाने से बचा लिया. इस पोस्ट में Amazon पर कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर से जुड़े एक स्कैम से बचने की घटना बताई गई है. यह घटना दिखाती है कि स्कैमर कैसे नए-नए तरीके अपना रहे हैं जो लोगों को आसानी से कंफ्यूज कर सकते हैं, खासकर उन लोगों को जो ऐसे फ्रॉड तरीकों से वाकिफ नहीं हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी घटना.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, Reddit यूजर के साथ यह घटना 2022 में हुई थी जब वह एक टियर-2 शहर से दिल्ली आए थे. उन्होंने Amazon से कैश ऑन डिलीवरी पर 28,000 रुपये का एक मोबाइल फोन ऑर्डर किया था. पोस्ट के  अनुसार, यूजर ने बताया कि 2022 में, मैं दिल्ली में था और Amazon से एक मोबाइल ऑर्डर किया था,  COD 28,000 रुपये. एक आदमी ने मुझे कॉल किया और कहा कि वह नीचे इंतजार कर रहा है, उसने कहा कि उसे पैसे दे दूं और Amazon की वैन रास्ते में है. क्योंकि यूजर ने पहले कभी ऐसे स्कैम नहीं देखे थे, इसलिए यह रिक्वेस्ट उन्हें अजीब लगी .फिर भी, कुछ ठीक नहीं लग रहा था. उन्होंने तुरंत पैसे न देने का फैसला किया और उस आदमी से Amazon डिलीवरी वैन आने तक इंतजार करने को कहा, क्योंकि यह ओपन बॉक्स डिलीवरी थी.

स्कैमर बिना पैसे लिए चला गया

पोस्ट में आगे बताया गया है कि जब यूजर ने उससे इंतजार करने को कहा, तो वह आदमी बहाने बनाने लगा और जल्दी से चला गया. यूजर ने लिखा कि लेकिन उस समय किस्मत से मेरे मन में कुछ ऐसा हुआ कि मैंने पैसे नहीं दिए.  सुरक्षित रहने के लिए, यूजर ने ऑर्डर से जुड़े नंबर का इस्तेमाल करके असली Amazon डिलीवरी पर्सन को कॉल किया. उसने पूरी बात बताई और डिलीवरी एजेंट ने साफ तौर पर कहा कि किसी और को पैसे न दें और कहा कि वह रास्ते में है.

एक बड़े स्कैम का हुआ खुलासा

उसी दिन बाद में, यूजर मेट्रो स्टेशन के पास असली डिलीवरी एजेंट से मिला और उसे पता चला कि क्या हुआ था. पता चला कि उसने एक हफ्ते में लगभग 10-12 लोगों को ठगा था. वही तरीका और हमेशा मोबाइल, टीवी, लैपटॉप जैसे बड़े पेमेंट को टारगेट करता था. गट फीलिंग ने मुझे बचाया टाइटल वाली यह Reddit पोस्ट 13 जनवरी को शेयर की गई थी और इसे कई कमेंट्स के साथ कुछ अपवोट्स भी मिले.

पोस्ट देख क्या थे यूजर्स के रिएक्शन?

कई Reddit यूजर्स ने इस कहानी पर रिएक्ट किया. एक यूजर ने कमेंट किया कि स्कैमर्स बढ़ रहे हैं, अच्छा हुआ कि आपने उसे पैसे नहीं दिए और डिलीवरी पर्सन से कॉन्टैक्ट किया. दूसरों ने सवाल पूछे कि यह स्कैम कैसे काम करता था. एक व्यक्ति ने पूछा कि क्या Amazon ओपन बॉक्स डिलीवरी करता है? दूसरे ने कहा कि तुम डिलीवरी वाले से मिलने गए थे? मुझे लगा था कि वे इसे आपके घर पर डिलीवर करते हैं, या आप इसे किसी तय पिक अप स्पॉट से लेते हैं, जबकि किसी और ने सवाल किया कि उसे आपके ऑर्डर डिलीवरी के बारे में कैसे पता चला? एक और व्यक्ति ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ प्रोडक्ट्स के लिए यह हाल ही में शुरू किया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Jharkhand News: थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर बवाल, आरोपी सिपाही जेल भेजा गया, कई पुलिसकर्मी निलंबित

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में पति की प्रताड़ना की शिकायत…

Last Updated: November 1, 2026 22:13:00 IST

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पड़ोसी के सिर पर हथौड़े से किया वार, 26 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2000 में दर्ज हत्या के मामले…

Last Updated: November 1, 2026 21:23:25 IST

हमारे वाले सीधे, तुम्हारे वाले टेढ़े, राम-कृष्ण की तुलना कर बुरे फंसे धीरेंद्र शास्त्री, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…

Last Updated: November 1, 2026 21:00:21 IST

अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ सुरक्षा के पीछे से किया फैंस का दीदार, अभिषेक बच्चन भी बने पिता की ढाल

Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…

Last Updated: November 1, 2026 20:47:27 IST

बुर्का पहनकर बंद घरों की करती थी रेकी, हैंड-कटर से तोड़ती थी अलमारियां, महिला चोर का कारनामा जान रह जाएंगे हैरान

Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…

Last Updated: November 1, 2026 20:39:31 IST

Jhansi rat case: बेजुबान चूहे के साथ ऐसी क्रूरता! रस्सी से बांधकर जलाया, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…

Last Updated: November 1, 2026 18:58:53 IST