<

कांग्रेस विधायक बरैया ने महिलाओं के खिलाफ दिया बयान, यौन हिंसा को बताया जातिगत, सीएम ने राहुल गांधी को दी चुनौती

हाल ही में मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक विवादित बयान सामने आया, जिसने राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स और आम आदमी समेत सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन उनके इस विवाद की निंदा कर रहे हैं.

Congress MLA statement on Rape: एक मीडिया इंटरव्यू में बरैया ने रेप के अपराध को धार्मिक मान्यताओं से जोड़ा. उन्होंने बलात्कार जैसी घटनाओं की व्याख्या करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों की महिलाओं के साथ संबंध बनाने से तीर्थ यात्रा का फल मिलता है. वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने इन वर्गों की महिलाओं की सुंदरता पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सुंदर लड़की को देखकर किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है. उन्होंने बलात्कार को ऐसी मानसिकता से जोड़ा कि लोग ‘पुण्य’ कमाने के लिए मासूम बच्चियों तक के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. 

बरैया ने आगे दावा किया कि रेप अक्सर व्यक्तियों के बजाय समूहों द्वारा किया जाता है और चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने शिशुओं से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया. यह दावा करते हुए कि ऐसे अपराध इन मान्यताओं से प्रेरित “विकृत मानसिकता” से पैदा होते हैं. उनकी टिप्पणियों में महिलाओं को “सुंदरता” के आधार पर आंका जाने का भी जिक्र था. यौन हिंसा को हल्के में लेने और ऐसे अपराध में जाति और धर्म को घसीटने के लिए लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान

उनके इस बयान के बाद बीजेपी समेत तमाम पार्टियां और सामाजिक संगठन उनके बयान की निंदा कर रहे हैं. बीजेपी के केंद्रीय नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक बरैया के बयान पर पलटवार किया. उन्होंवे कहा कि ये बयान बेहद दुखद है. किसी भी नेता को बेटियों पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि बीते दिनों दुष्कर्म का शिकार हुई एक बेटी के बेहतर भविष्य के लिए वे आज ही 10 लाख रुपये जमा करेंगे. भविष्य में उसे 28 लाख रुपए मिलेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो.

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को दी चुनौती

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरैया के बयान को जहर घोलने वाला बताया. उन्होंने कहा कि समाज में विद्वेष फैलाने वाले ऐसे बयान देकर फूल सिंह बरैया ने अक्षम्य अपराध किया है.  इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी के मन में समाज के सभी वर्गों के लिए आदर है, तो वे अपने विधायक को सस्पेंड कर पार्टी से निष्कासित करें. वहीं बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने फूल सिंह बरैया के बयान को “बीमार और विकृत मानसिकता” का प्रदर्शन बताया. 

पुराने विवाद भी आए सामने

उनके इस विवाद के बाद ही बरैया के दूसरे विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं. चुनाव के दौरान उन्होंने एससी-एसटी विधायकों की तुलना ‘कुत्ते’ से की थी. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों की आंखें फोड़ने की धमकी दी थी. वहीं इस विवाद के बाद सभी राहुल गांधी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं कि वे अपने विधायक के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे?

फूल सिंह बरैया ने दी सफाई

वहीं इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद इंदौर में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि फिलासफी विभाग के एचओडी हरि मोहन झा ने उनकी किताब रुदिया माल तंत्र में लिखा है कि समाज में इस तरह की विकृतियां क्यों है? उन्होंने संस्कृत में उदाहरण देकर समझाया कि किस तरह से स्त्री का चरित्र है और किन स्त्रियों के साथ समागम करने से इन तीर्थों  का फल मिलता है, यह बात उन्होंने अपनी किताब में लिखी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:18 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST