Captain Shambhavi Pathak: अजित पवार के निजी विमान की फर्स्ट कैप्टन कौन थी, कब से प्लेन उड़ा रही थीं, कहां से पढ़ाई की और कब सीखा. जानें सांभवी पाठक के बारे में सबकुछ.
सांभवी पाठक
Captain Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान ‘लेयरजेट 45’ क्रैश हो गया है. इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो चुकी है. इस विमान की कमान फर्स्ट ऑफिरस कैप्टन शाम्भवी पाठक के हाथों में थी. जहां लैंडिग के दौरान तकनीकि वजह से विमान हादसे की शिकार हो गई और सभी प्लेन में सवार लोगों की मौत हो गई.
राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) प्रमुख अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें हादसे में अजित पवार समेत कुल सभी लोगों की मौत हो गई. इस विमान को उड़ाने वाली पायलट सांभवी पाठक थी और पींकी माली इसमें फ्लाइट अटेंडेंट थीं.
रिपोर्ट के मुताबिक, कैप्टन शांभवी पाठक की शुरुआती पढ़ाई भारत हुई है. सांभवी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में BSC की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए शांभवी पाठक ने न्यूजीलैंड को चुना.
उन्होंने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली. सांभवी पाठक ने साल 2018 से 2019 के बीच प्रोफेशनल फ्लाइंग की बारीकियां सीखीं. यहीं से उन्हें न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी का कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी मिला.
न्यूजीलैंड के बाद शांभवी भारत वापस रूख करती हैं और यहां DGCA से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल करती है. उन्होंने ‘फ्रोजन एटीपीएल’ भी पूरा किया, जिसे एयरलाइन पायलट बनने की दिशा में एक जरूरी कदम माना जाता है. इन सबके साथ उनके पास फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग भी थी, यानी वह ऐसी पायलट भी थी जो दूसरों को प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग देने में समर्थ होते हैं.
अगस्त 2022 से शांभवी पाठक VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर के रूप में काम कर रही थीं. सांभवी लियरजेट-45 जैसे हाई-परफॉर्मेंस बिजनेस जेट की कमान संभालती थीं, जिसे आमतौर पर VIP, बिजनेस मैन और विशेष यात्राओं के लिए उपयोग किया जाता है.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…