UP Crime: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक के अपनी ही साली के साथ कथित अवैध संबंध थे. दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया, जब युवक की शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई. इसके बाद उसने साली से दूरी बनानी शुरू कर दी. यह बात पिंकी को मंजूर नहीं थी. उसने अनूप कुमार की दूसरी शादी का विरोध किया. आरोप है कि इसी विरोध से छुटकारा पाने के लिए अनूप ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.
साली से नजदीकियां और फिर…
मामला सीतापुर का है, जहां अनूप कुमार नाम के व्यक्ति के अपनी साली पिंकी के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध थे. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि पिंकी अनूप को किसी दूसरी युवती से शादी करते नहीं देखना चाहती थी लेकिन कुछ समय पहले अनूप की सगाई दूसरी लड़की से हो गई. इसके बाद उसने पिंकी से दूरी बनानी शुरू कर दी.
शादी का विरोध बना हत्या की वजह
अनूप की दूसरी शादी की खबर से पिंकी नाराज थी. वह लगातार इसका विरोध कर रही थी। बताया जा रहा है कि पिंकी नहीं चाहती थी कि अनूप किसी और युवती के साथ अपना रिश्ता बनाए. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा. आरोप है कि अनूप ने पिंकी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
अनजान बनने का किया नाटक
पुलिस के मुताबिक, अनूप ने कथित तौर पर पिंकी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने ऐसा व्यवहार किया, जैसे उसे घटना के बारे में कुछ भी पता न हो. शुरुआत में उसने खुद को इस पूरे मामले से अलग दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जांच में उसके बयानों पर संदेह गहराता गया.
पुलिस जांच में खुला राज
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान अनूप कुमार पर शक गहराया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, पिंकी की हत्या में अनूप की भूमिका सामने आई है. इस घटना ने मृतका के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. पिंकी की तीन बेटियां हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया.
ये भी पढ़ें: Watch Video: ये स्वैग है या बेशर्मी? बीयर पीकर कार के ऊपर तमाशा बीच रोड़ किया तमाशा; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल