Delhi News: सोशल मीडिया पर किसी के वीडियो देखना और उसे पसंद करना एक युवक को दिल्ली तक खींच लाया. चेन्नई में IT कंपनी में काम करने वाला 28 वर्षीय अभिनव एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचा था लेकिन यहां उसका सामना ऐसे घटनाक्रम से हुआ, जिसका अंत बेहद दर्दनाक रहा. आरोप है कि इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने के बाद परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा. गंभीर चोटों के चलते सात दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
मामला पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, अभिनव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था और चेन्नई की एक IT कंपनी में नौकरी करता था. वह सोशल मीडिया के जरिए एक महिला इन्फ्लुएंसर के संपर्क में आया था. बताया जा रहा है कि वह नियमित रूप से उसके वीडियो देखता और लाइक करता था. पुलिस को आशंका है कि युवक का इन्फ्लुएंसर के प्रति एकतरफा लगाव था.
शादी की खबर सुनकर आया था दिल्ली
जांच में सामने आया है कि अभिनव को जब पता चला कि इन्फ्लुएंसर की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाली है, तो वह चेन्नई से दिल्ली आ गया. पुलिस के अनुसार, वह इससे पहले भी करीब दो-तीन महीने पहले इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचा था. उस समय उसने खुद को इन्फ्लुएंसर के भाई का दोस्त बताया था.
अभिषेक भट्ट से हुई थी नेहा बिष्ट की सगाई ….. इकतरफ़ा मुहब्बत का पैगाम लेकर चेन्नई से सीधा पहुंचा DELHI… कह दिया मुझे तुमसे मुहब्बत है.. शादी करनी है। नेहा के पिता – पड़ोसियो ने इतना पीटा की जान ही चली गई। #viralvideo #AnjliStory14 से #viralreels #NehaBisht https://t.co/TnWkpd3mRF
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) November 20, 2026
चोर समझकर पकड़ा और फिर की मारपीट
घटना 7 नवंबर की रात करीब नौ बजे की है. आरोप है कि अभिनव इन्फ्लुएंसर के घर में घुस गया. उसे देखकर परिवार के सदस्य और एक पड़ोसी घबरा गए. उन्हें लगा कि घर में कोई चोर घुस आया है. इसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान अभिनव को गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं.
14 नवंबर को हुई मौत
घायल अभिनव को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया. बाद में दूसरे अस्पताल में उसका इलाज चला लेकिन 14 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में इन्फ्लुएंसर के 64 वर्षीय पिता और उनके 34 वर्षीय किरायेदार को गिरफ्तार किया है. दोनों न्यायिक हिरासत में हैं.
ये भी पढ़ें: UP Crime: साली से थे अवैध संबंध, फिर दूसरी लड़की से तय हुई शादी… विरोध करने पर कर दी हत्या!