<
Categories: दिल्ली

Delhi Government: 5 रुपये में खाना, 22 हजार मिनिमम वेजेज… BJP सरकार के एक साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता का रिपोर्ट कार्ड, किए बड़े एलान!

CM Rekha Gupta Report Card:  दिल्ली में बीजेपी की सरकार का एक साल पूरा हो गया. इसी उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड के बारे में जानकारी दी.

CM Rekha Gupta Report Card:  दिल्ली में बीजेपी की सरकार का एक साल पूरा हो गया. इसी उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह सरकार वादों की नहीं बदलाव की सरकार है. विज्ञापन की नहीं विकास की सरकार है. सीएम ने बताया कि हमारी सरकार में कागज कम काम ज्यादा हैं. आज ट्वीट या पोस्टर की सरकार नहीं है काम करने वाली सरकार है. सबका साथ सबका विकास सभी का प्रयास के साथ मैं की नहीं हम की राजनीति करते हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने गरीब कल्याण के अनेक कार्य किए. पहले ही दिन पहली केबिनेट में आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का हेल्थ कवर देने की घोषणा की थी और 30 हजार लोगों ने इसका लाभ लिया. उन्होंने बताया कि अटल कैंटीन शुरू करवाया गया. 70 अटल कैंटीन काम कर रही है. इसमें 70 हजार लोगों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है. झुग्गी वासियो के लिए 700 करोड़ के काम शुरू किए गए. झुग्गी को मकानों में बदला सालों से बने कामों को रिपेयर करने का काम 13 हजार फ्लैट में चल रहा है.

महिलाओं और लोगों को रोजगार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सबसे ज्यादा मिनिमम वेजेस हम 22 हजार रुपए दिल्ली में दे रहे है. कामगार महिलाओं के लिए 500 से ज्यादा पालना घर खोले गए हैं. एससी-एसटी बस्तियों में भी 500 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए गए. पानी के लिए 13 किमी लाइन को बदला गाय और 172 किमी लाइन नयी डाली गईं. साथ ही 833 किमी लाइन के भी काम अलॉट कर दिया गया है. नई सीवर लाइन के लिए 144 किमी सीवर लाइन स्वीकृत हो चुकी है. सीएम ने जानकारी दी कि द्वारका में नया टीटीपी स्वीकृत हुआ है. 

पानी, हेल्थ और योजना पर पक्ष

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में बड़े हुए पानी बिलों के लिए 3.52 लाख लोगों के पानी के बिल सेटल किए गए. हेल्थ केयर में 365 दिन में 370 आरोग्य मंदिर बनाकर तैयार किए गए, जिससे 70 प्रतिशत समस्याएं यहां दूर होगी. साथ ही 1100 आरोग्य मंदिर नए खोले जाएंगे. जिससे लोगों की सेहत में कोई परेशानी न हो. वहीं, अस्पतालों में मशीनरी की कमी दूर करने की बात कही गई है. सीएम ने कहा कि 6 मोबाइल डेंटल वैन शुरू की गईं हैं और पूरे सिस्टम में जो करप्शन था उसको दूर करने का प्रयास किया गया. सीएम ने सेहत सेक्टर पर जोर देते हुए कहा कि लोगों की हेल्थ को देखते हुए ऑनलाइन ओपीडी शुरू की. एक लाख आभा कार्ड आयुष्मान के तहत बनाए हैं. 

जनसुनवाई पोर्टल की शुरुआत

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कल सीएम जन सुनवाई पोर्टल की शुरुआत होगी. दिल्ली की जनता अपनी कोई भी समस्या यहां रख सकती है. कश्मीरी 1,832 परिवार को शायरा सहायता दी गई. साथ ही करप्शन के सारे लीकेज़ बंद किए गए. लाडली योजना का पैसा दो लाख बच्चियों को नहीं मिला था वह भी देने की बात सीएम रेखा गुप्ता ने कही.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

Ashok Kharat का क्या है लक्ष्मण से रिश्ता, जिसने महिला रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा; बंद कमरे में कर दिया कांड

Ashok Kharat Case: 20 साल की उम्र में ही अशोक खरात ने अपनी महिला रिश्तेदार…

Last Updated: April 8, 2026 14:19:14 IST

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…

Last Updated: April 8, 2026 14:14:47 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST