Bihar Crime News: शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में खुशियों और नए रिश्तों की शुरुआत होती है लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां वैवाहिक जीवन में शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि पत्नी के साथ अनबन को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. विवाद के दौरान युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला किए जाने का आरोप है. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
शादी के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, अभय की शादी जून 2026 में नंदनी कुमारी के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार, शादी के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव रहने लगा था. आरोप है कि नंदनी कई बार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर देती थी. कुछ समय ससुराल में रहने के बाद वह मायके चली जाती थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. अभय इस स्थिति से काफी परेशान रहने लगा था.
गुजरात के साबरकांठा जिले में महिला हेड कांस्टेबल अल्फा कलसवा ने ASI अश्विन तबियाद की हत्या कर कार में लाश जला दी। दोनों का अफेयर था। अब महिला हेड कांस्टेबल ये संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन ASI नहीं मान रहा था। 8 नवंबर की रात महिला ने ASI को अपने कमरे पर बुलाया। वहां हत्या कर दी। अगली सुबह महिला ने भाई कल्पेश और पंकज को बुलाया। तीनों ने लाश एक बोरे में पैक की। फिर ASI की कार में ही बोरा डालकर उसे नदी किनारे ले गए और आग लगा दी। सभी आरोपी गिरफ्तार हैं।
— Sachin Gupta (@Sachingupta) November 18, 2026
चचेरे भाई को बताई थी परेशानी
बताया जा रहा है कि अभय ने अपनी परेशानी चचेरे भाई प्रवीण चौधरी को भी बताई थी. खास बात यह थी कि प्रवीण ने ही अपनी साली नंदनी की शादी अभय से कराई थी. इस लिहाज से वह अभय का रिश्तेदार और साढ़ू भी था. आरोप है कि वैवाहिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता चला गया.
क्रिकेट बैट से किया हमला
परिजनों के आरोप के मुताबिक, 9 नवंबर को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बताया गया कि प्रवीण चौधरी अपने परिजनों के साथ अभय के घर पहुंचा. वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान अभय के सिर पर क्रिकेट बैट से जोरदार हमला किया गया. इस घटना में उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है.
पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हमले में गंभीर रूप से घायल अभय को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद 12 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: Caught ON CCTV: पहले गाली-गलौज, फिर दुकानदार से अभद्रता… बाउंसर्स के साथ पहुंचे युवक ने पार की सारी हदें!