Live TV
Search
Home > क्राइम > मार्केट में आया ‘लुटेरा दूल्हा’… डॉक्टर, वकील और आला अफसर भी नहीं बच सकीं इसके चंगुल से; जानिए कैसे फंस जाती थीं हाई-प्रोफाइल महिलाएं?

मार्केट में आया ‘लुटेरा दूल्हा’… डॉक्टर, वकील और आला अफसर भी नहीं बच सकीं इसके चंगुल से; जानिए कैसे फंस जाती थीं हाई-प्रोफाइल महिलाएं?

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर भारत, यूके और अमेरिका की लगभग 10 से 11 महिलाओं को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोप हैं. वो अक्सर डेटिंग साइट्स और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था. महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर, उनसे शादी करने का वादा करता था और लाखों रुपये, जेवर और संपत्ति ऐंठकर फरार हो जाता था.

Written By:
Last Updated: July 19, 2026 17:44:12 IST

Mobile Ads 1x1

अभी तक आपने लुटेरी दुल्हनों की कहानियां खूब सुनी होंगी जो सुहागरात की रात अपने दूल्हे को धोखा देकर फरार हो जाती थीं. कई राज्यों से ऐसे मामले सामने आए जहां दुल्हनें पैसा-जेवर लेकर फरार हो जाती थीं.लेकिन अब मार्केट में एक ना ट्रैप आया है और वो है लुटेरा दूल्हा. जो अभी तक 11 महिलाओं का फायदा उठा चुका है. ये महिलाएं बेबस या लाचार नहीं थीं, कोई डॉक्टर, कोई टीचर, एडवोकेट और एक पीड़िता तो आला अधिकारी थी. धून प्रेमल ठक्कर नाम के इस हाई-प्रोफाइल दूल्हे ने 40 साल की महिलाओं को अपने प्रेम के जाल में फंसाया. 12वीं पास फ्रॉड कबी खुद को 34 साल का बताता, तो कभी 52 साल का. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि आरोपी अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला है.

ऑनलाइन दोस्ती, फिर प्यार के चंगुल में फंसा लेता था

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि धून प्रेमल ठक्कर नाम का यह लुटेरा दूल्हा सोशल मीडिया ऐप्स, मैट्रिमोनियल साइच और डेटिंग ऐप्स के जरिए महिलाओं को फंसाता था. पीड़िता इसकी प्रोफाइल देखकर आकर्षक हो जाती थीं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लुटेरे दूल्हे ने कभी खुद को ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट बताया तो कभी सुप्रीम कोर्ट का जज का बेटा. कुछ पीड़िताओं को तो पूर्व राष्ट्रपति संग तस्वीर दिखाकर अपनी पहचान एक बड़े राजनीतिक रसूखदार की बताई. वो महिलाओं को बिजनेस क्लास से ट्रेवल, फाइव स्टार की डेट पर बुलाता और फिर शादी के लिए प्रपोज करता था.

पहली बार 2022 में हुआ था अरेस्ट

ऐसा नहीं है कि पुलिस धून प्रेमल नाम के इस लुटेरे दूल्हे से अनजान है. इस फ्रॉड को पहली बार 2022 में अरेस्ट किया गया था. जब भोपाल में एक महिला अधिकारी से शादी करने के बाद घर से लाखों रुपये के गहने चुराकर गायब हुआ. पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया और 2 साल तक जेल की हवा खिलाई. हालांकि आरोपी को जमानत मिल गई थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ इस शर्त पर रिहा किया था कि दोबारा ऐसी वारदात दोहराई न जाए. लेकिन अपराध तो जैसे लुटेरे दूल्हे की आदत बन गया था. उसने अब इंटरनेट पर महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया. इस पूरे मामले का खुलासा अमेरिकी पत्रकार विजय लक्ष्मी नडार ने किया

1. दिसंबर 2015: शादी के 4 साल बाद गर्भवती पत्नी को तलाक.
2. तलाकशुदा महिला से लिव-इन रिलेशन में 12 लाख ठगे.
3. लॉ स्टूडेंट के साथ लिव-इन रिलेशन में 1.20 लाख ठगे.
4. 2021: यूके की महिला से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 20 लाख ठगे.
5. 2020: स्पेन की महिला से फेसबुक पर दोस्ती, फिर 9 लाख ठगे.
6.अहमदाबाद की वकील से 18 लाख के गहने और संपत्ति की ठगी.
7. 2021: भोपाल की अधिकारी से 12 लाख के गहने ठगे.
8. 2024: राजकोट की डॉक्टर से मैट्रिमोलियल साइट के जरिए 60,000 रुपये की ठगी.
9. 2025: मुंबई की टीचर संचिता मिश्रा को शिकार बनाया और 17 लाख की ठगी की.

ये भी पढ़ें:- रक्षा की कसम खाने वाले भाई ने ही सीने में उतार दीं गोलियां; पुलिस ने रास्ते में दबोचा, पिस्तौल और कारतूस बरामद!

MORE NEWS