Delhi Property Dealer Murder Case: दिल्ली के कालकाजी में 48 साल के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह की मौत से सनसनी फैल गई. परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है.
Delhi Property Dealer Murder Case: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 48 वर्षीय मंजीत सिंह के रूप में हुई है. घटना कालकाजी के एल ब्लॉक की बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मंजीत सिंह प्रॉपर्टी के काम से एल ब्लॉक स्थित एक प्रॉपर्टी पर पहुंचे थे. इसी दौरान वहां विवाद हुआ और उन पर हमला किए जाने की बात सामने आई है. हमले में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के दौरान उनके भाई पर भी हमला किया गया, जिसमें उन्हें चोटें आईं. बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने मंजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके घायल भाई का इलाज जारी है.
मृतक के भाई दिलबाग ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का झगड़ा हुआ है. इसके बाद वह अपनी बहन के साथ एल ब्लॉक पहुंचे. वहां उन्होंने मंजीत को सड़क पर गिरा हुआ देखा. दिलबाग के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने उन पर भी हमला किया और उनकी पिटाई की. इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें और मंजीत को अस्पताल ले जाया गया.
मंजीत की बहन का आरोप है कि उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई. उन्होंने बताया कि मंजीत प्रॉपर्टी का काम करते थे और इसी सिलसिले में वह एल ब्लॉक गए थे. परिजनों के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो मंजीत सड़क पर पड़े थे और उनके शरीर से खून निकल रहा था. परिवार ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: Zia-ul-Haq Case: क्या था जियाउल हक हत्याकांड? जिससे राजा भैया को मिली राहत; CBI ने लिया बड़ा फैसला
बताया जा रहा है कि शुरुआती तौर पर विवाद की वजह प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला मानी जा रही है. हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. मंजीत अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं.
Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…
Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…
Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…
Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…