दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त से तालकटोरा स्टेडियम में बांटे जाएंगे एनरोलमेंट लेटर. 1 सितंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 2500 रुपया. जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज.
1 सितंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 2500 रुपया.
दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. आगामी 26 अगस्त 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को एनरोलमेंट पत्र (नामांकन पत्र) बांटे जाएंगे.
एनरोलमेंट पत्र मिलने के तुरंत बाद ही आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. योजना की पहली किस्त 1 सितंबर 2026 को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी, जिससे नए सत्यापित पात्र महिलाओं को भी समय-समय पर इस योजना से जोड़कर हर महीने वित्तीय लाभ दिया जाता रहेगा.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि पोर्टल लॉन्च होने के महज 18 दिनों के भीतर करीब 8 लाख महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है, जिनमें से 5 लाख से अधिक आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुके हैं.
दिल्ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
इस राशि को दो हिस्सों में बांटा गया है:
1,000 रुपये: सीबीडीसी (CBDC) प्रणाली के माध्यम से सीधे डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे.
1,500 रुपये: एफडी या आरडी (FD/RD) खाते में जमा किए जाएंगे, जिसका लॉक-इन पीरियड 3 साल का होगा.
दिल्ली सरकार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.dly.delhi.gov.in पर एक विशेष सुविधा शुरू करने जा रही है. यदि किसी पात्र महिला ने फॉर्म भरते समय कोई अधूरी या गलत जानकारी दर्ज कर दी है, तो उसे अपना आवेदन सुधारने (करैक्शन करने) का एक और मौका दिया जाएगा.
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…