Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Lakshmi Yojana: 26 अगस्त से बटेंगे दिल्ली लक्ष्मी योजना के लेटर, इस दिन सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे 2500 रुपये

Delhi Lakshmi Yojana: 26 अगस्त से बटेंगे दिल्ली लक्ष्मी योजना के लेटर, इस दिन सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे 2500 रुपये

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त से तालकटोरा स्टेडियम में बांटे जाएंगे एनरोलमेंट लेटर. 1 सितंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 2500 रुपया. जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज.

Written By:
Last Updated: August 20, 2026 16:29:30 IST

Mobile Ads 1x1

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. आगामी 26 अगस्त 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को एनरोलमेंट पत्र (नामांकन पत्र) बांटे जाएंगे.

एनरोलमेंट पत्र मिलने के तुरंत बाद ही आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. योजना की पहली किस्त 1 सितंबर 2026 को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी, जिससे नए सत्यापित पात्र महिलाओं को भी समय-समय पर इस योजना से जोड़कर हर महीने वित्तीय लाभ दिया जाता रहेगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि पोर्टल लॉन्च होने के महज 18 दिनों के भीतर करीब 8 लाख महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है, जिनमें से 5 लाख से अधिक आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुके हैं.

क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना और कैसे मिलेगा लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

इस राशि को दो हिस्सों में बांटा गया है:

1,000 रुपये: सीबीडीसी (CBDC) प्रणाली के माध्यम से सीधे डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे.

1,500 रुपये: एफडी या आरडी (FD/RD) खाते में जमा किए जाएंगे, जिसका लॉक-इन पीरियड 3 साल का होगा.

दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  • पात्रता जांचें: सबसे पहले पोर्टल पर पूछे गए पात्रता संबंधी प्रश्नों को पूरा करें और अपनी योग्यता सुनिश्चित करें.
  • व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें: अपनी बुनियादी जानकारी और आधार संख्या ध्यानपूर्वक भरें.
  • पारिवारिक विवरण: परिवार के सदस्यों की सभी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करें.
  • बैंक खाता जोड़ें: राशि प्राप्त करने के लिए अपने सक्रिय बैंक खाते का विवरण दें.
  • दस्तावेज़ अपलोड करें: निर्धारित फॉर्मेट में अपने आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • रिव्यू और सबमिट: भरे गए फॉर्म की जांच करें और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट कर दें.
  • सांसद/विधायक का पत्र: अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक से हस्ताक्षरित एंडोर्समेंट लेटर अपलोड करें.
  • रसीद सुरक्षित रखें: भविष्य के संदर्भ के लिए एक्नॉलेजमेंट स्लिप (पावती रसीद) डाउनलोड करके रख लें.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

अनिवार्य दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • सांसद (MP) या विधायक (MLA) का एंडोर्समेंट लेटर

10 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र (कोई एक):

  • दिल्ली वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली का बिल या गैस कनेक्शन की रसीद

आयु प्रमाण पत्र (कोई एक):

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  • ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • आवेदन में गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका

दिल्ली सरकार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.dly.delhi.gov.in पर एक विशेष सुविधा शुरू करने जा रही है. यदि किसी पात्र महिला ने फॉर्म भरते समय कोई अधूरी या गलत जानकारी दर्ज कर दी है, तो उसे अपना आवेदन सुधारने (करैक्शन करने) का एक और मौका दिया जाएगा.

MORE NEWS