Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Metro Phase-4: लाजपत नगर-साकेत के बीच बनेंगे 8 स्टेशन, ग्रेटर कैलाश-चिराग दिल्ली से कनेक्टिविटी, जानें पूरा रूट

Delhi Metro Phase-4: लाजपत नगर-साकेत के बीच बनेंगे 8 स्टेशन, ग्रेटर कैलाश-चिराग दिल्ली से कनेक्टिविटी, जानें पूरा रूट

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. फेज 4 के तहत दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक एक नया मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है. यहां की ट्रेनभी दूसरों से अलग होंगी.

Written By:
Last Updated: September 15, 2026 15:53:19 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए फेज-4 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक एक नया मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है. लगभग 8.38 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चलने वाली ट्रेन आम ट्रेनों से अलग होंगी. इस कॉरिडोर पर पहली बार सिर्फ 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है.

आमतौर पर दिल्ली मेट्रो में 6 या 8 कोच की ट्रेनें दौड़ती हैं लेकिन इस छोटे रूट के लिए 3 कोच की ट्रेन चलेंगी. एक ट्रेन में एक साथ लगभग 900 लोग सफर कर सकेंगे. छोटे प्लेटफॉर्म और कम कोच की वजह से स्टेशन बनाने में भी कम जगह लगेगी. इस कॉरिडोर के प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब 74 मीटर रखी जाएगी. वहीं इस परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

लाजपत नगर से साकेत तक 8 स्टेशन

इस पूरे कॉरिडोर पर सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे. रूट की शुरुआत लाजपत नगर से होगी, जहां यात्रियों को अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच बदलने की सुविधा मिलेगी. इसके बाद ट्रेन एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1 और चिराग दिल्ली जैसे प्रमुख इलाकों से होकर आगे बढ़ेगी.

यहां बनेंगे 8 स्टेशन

  • लाजपत नगर
  • एंड्रयूज गंज
  • ग्रेटर कैलाश-1
  • चिराग दिल्ली
  • पुष्पा भवन
  • साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर
  • पुष्प विहार
  • साकेत जी-ब्लॉक

साकेत जी-ब्लॉक इस कॉरिडोर का टर्मिनल स्टेशन होगा. यहां से यात्री गोल्डन लाइन के जरिए एयरपोर्ट और दक्षिण दिल्ली के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकेंगे. बता दें कि दिल्ली मेट्रो फेज-4 सिर्फ दक्षिण दिल्ली तक सीमित नहीं है. इसके तहत कई महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर काम चल रहा है. जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम विस्तार से पश्चिमी और मध्य दिल्ली के कई इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. 

MORE NEWS