Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. फेज 4 के तहत दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक एक नया मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है. यहां की ट्रेनभी दूसरों से अलग होंगी.
DMRC का बड़ा फैसला
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए फेज-4 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक एक नया मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है. लगभग 8.38 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चलने वाली ट्रेन आम ट्रेनों से अलग होंगी. इस कॉरिडोर पर पहली बार सिर्फ 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है.
आमतौर पर दिल्ली मेट्रो में 6 या 8 कोच की ट्रेनें दौड़ती हैं लेकिन इस छोटे रूट के लिए 3 कोच की ट्रेन चलेंगी. एक ट्रेन में एक साथ लगभग 900 लोग सफर कर सकेंगे. छोटे प्लेटफॉर्म और कम कोच की वजह से स्टेशन बनाने में भी कम जगह लगेगी. इस कॉरिडोर के प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब 74 मीटर रखी जाएगी. वहीं इस परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
इस पूरे कॉरिडोर पर सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे. रूट की शुरुआत लाजपत नगर से होगी, जहां यात्रियों को अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच बदलने की सुविधा मिलेगी. इसके बाद ट्रेन एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1 और चिराग दिल्ली जैसे प्रमुख इलाकों से होकर आगे बढ़ेगी.
DMRC COMMENCES CONSTRUCTION WORK AT SHIVAJI STADIUM METRO STATION FOR CENTRAL VISTA CORRIDOR
The Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) today commenced construction work at Shivaji Stadium Metro Station as part of the Central Vista Corridor. The Shivaji Stadium station is being… pic.twitter.com/vn6jpt18I7
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 25, 2026
साकेत जी-ब्लॉक इस कॉरिडोर का टर्मिनल स्टेशन होगा. यहां से यात्री गोल्डन लाइन के जरिए एयरपोर्ट और दक्षिण दिल्ली के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकेंगे. बता दें कि दिल्ली मेट्रो फेज-4 सिर्फ दक्षिण दिल्ली तक सीमित नहीं है. इसके तहत कई महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर काम चल रहा है. जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम विस्तार से पश्चिमी और मध्य दिल्ली के कई इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…