<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिन की धूप में पसीने से परेशान दिल्ली NCR, कड़ाके की ठंड का बेसब्री से इंतजार; जानें क्या है मौसम का हाल?

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली एनसीआर में 30 नवंबर तक दिन में धूप रहने की आशंका है. तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि खराब AQI से दिल्ली वाले परेशान हैं.

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में सोमवार, 24 नवंबर को तेज धूप ने दिल्लीवालों के पसीने छुड़ा दिए. इस गर्मी ने लोगों के स्वेटर और जैकेट उतारने के लिए मजबूर कर दिया. नवंबर का अंत आ गया है, लेकिन मामूली ठंड ही देखने को मिल रही है. लोगों को कड़कड़ाती ठंड का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अभी सुबह और शाम की ठंड बढ़ती नजर आ रही है. कई बार तो ठिठुरन का भी एहसास हो रहा है. लेकिन, सोमवार का दिन देख दिल्लीवाले ठंड का इंतजार करने लगे हैं. 

अगले 5 दिन मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अब 30 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किर दिया है. दिल्लीNCR में अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा? आज से तापमान गिरना शुरू होने वाला है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिल सकती है. बीते डेढ़ महीने से दिल्ली एनसीआर में हवाएं और ठंड दोनों बेहद धीमी रफ्तार से चल रहीं हैं. 8 किलोमीटर से लेकर 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ही दर्ज की गई है. वहीं खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स से भी दिल्ली के लोग परेशान हैं. उसमें भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. 

दिल्ली-NCR में AQI

  • दिल्ली : 316
  • नोएडा : 573
  • गाजियाबाद: 396
  • गुड़गांव : 286
  • ग्रेटर नोएडा : 397

ठंड का दिल्लीवालों को इंतजार

शुरुआत में लगातार गिरते तापमान के चलते दिल्ली और आसपास के एनसीआर के निवासियों ने रात में कंबल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में रातें और सर्द होंगी और सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST