<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्लीवालों सावधान! Delhi-NCR में ठंड और पॉल्यूशन का डबल अटैक; 30 नवंबर से कोहरा का तांडव शुरू!

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पॉल्यूशन का स्तर भी खतरनाक होता जा रहा है. 30 नवंबर से कोहरे के साथ-साथ ठंड के बढ़ने की भी आशंका जताई गई है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से10°C तक गिर सकता है. लोगों को बढ़ती ठंड से सावधान रहने की जरुरत है.

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह और शाम की ठंड में (Delhi Weather) इजाफा होने लगा है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर से तापमान और भी ज्यादा नीचे गिर सकता है. दिल्लीवालों (Aaj Ka Mausam) को असली ठंड का अहसास जल्द हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को इस समय सूखी ठंड का सामना करना पड़ सकता है. वहीं प्रदूषण का मार भी दिल्लीवाले झेल रहे हैं. कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन फिर से हवा बेहद खराब हो चुकी है. 

आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज नई दिल्ली समते पूरी दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद-में भी हल्के कोहरे के दर्शन हो सकते हैं. वहीं आसमान बादलों से घिरा रह सकता है. आज का तापमान अधिकतम 23–25°C और न्यूनतम 8–10°C रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण सफर में सावधानी बरतनी होगी.

आने वाले दिनों में मौसम का हाल?

दिल्लीNCR का मौसम और भी ठंडा होने वाला है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक दिल्ली में कोहरा बढ़ सकता है. पूरे दिल्ली-एनसीऐर में शैलो से मॉडरेट फॉग छाने की संभावना जताई गई है. वहीं 2 दिसंबर को तापमान 9-11°C के बीच रहने की आशंका है. 3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच सर्दी में बढोतरी देखने को मिल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट भी देखने को मिल सकती है. हालांकि इस दौरान कोहरे की छाने की संभावना कम जताई गई है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

UP Petrol Diesel Price 6 April: यूपी में तेल की कीमतों का बड़ा अपडेट! सस्ता सफर या महंगी पड़ेंगी राहें?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:03:00 IST