<

डर, निराशा और 52 बार ‘सॉरी’…स्केटिंग खिलाड़ी ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग; स्कूल में किया सुसाइड का प्रयास

Madhya Pradesh: एमपी के रतलाम में एक प्राइवेट स्कूल बोद्धी इंटरनेशनल में शुक्रवार को कक्षा 8 वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. दरअसल, छात्र ने स्कूल परिसर में रील बनाई थी. जिसके बाद उसके परिवार को स्कूल में बुलाया गया था.

MP Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के डोंगरे नगर में एक प्राइवेट स्कूल बोद्धी इंटरनेशनल में शुक्रवार को एक बच्चे ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. छात्र ने स्कूल में फोन से रील बनाई थी. जिसका पता लगने पर उसके परिजनों को स्कूल में बुलाया गया था. लेकिन इससे पहले की पूछताछ की जाती छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. छात्र को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. 

छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, छात्र गुरुवार को स्कूल में मोबाइल लेकर आया था. जिससे उसने स्कूल में ही रील बनाई थी. उस रील को छात्र ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया था. जैसे ही मामले के बारे में स्कूल में पता लगा तो स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को छात्र के माता-पिता को स्कूल में बुलाया. स्कूल की प्राचार्य ने बताया कि छात्र के पिता से उन्होंने केवल बात करनी शुरु की थी. लेकिन इससे पहले ही छात्र ने अचानक दौड़कर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. छात्र पूरी तरह से लहुलुहान हो गया. छात्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्कूल पहुंच गए. छात्र राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग खिलाड़ी है. 

सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज

स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है कि एक 13 साल का लड़का प्रिंसिपल के कार्यालय में प्रवेश करते हुए दिखाया. छात्र ने अंदर जाकर हताशा में कम से 52 बार सॉरी कहकर अपनी गलती स्वीकार की. उसने लगभग 4 मिनट तक बार-बार माफी मांगने री रोशिश की. लेकिन प्रिंसिपल ने कथित तौर पर उससे उसका करियर खत्म करने, स्कूल से निलंबित करने और पदक छीन लेने की धमकी दी थी. स्केटिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर यह छात्र दो बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है. वह प्रिंसिपल के ये बात सुन रोने लगा और कार्यालय से बार निकलकर तुरंत स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST