<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR में कोहरे और बादल ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें, रात में तापमान हुआ बेहद कम

Delhi NCR Weather News: दिल्ली और NCR में कोहरे और बादल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है, सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है. साथ ही रात का तापमान भी बेहद कम हो गया हैं.

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में रविवार यानी आज हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिल रहा है, हालांकि दोपहर को धूप निकलने से मौसम साफ हो जाएगा. बादल लगने के कारण हल्की धूप रहेगी. वहीं अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री तक रहेगा. साथ ही 15 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है.

Delhi- NCR में प्रदूषण अब भी राहत नहीं

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से मौसम बदलने वाला है। हल्के बादल छाए रहेंगे और मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की धूप खिली रही है और लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल रही हैं। रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 नवंबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बारिश न होने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली गिरावट देखी जा रही है. 500 और 400 से घटकर यह अब 250 से 300 के आसपास पहुंच गया है. हालाँकि, दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अभी भी प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

भारतीय मौसम विभाग ने 16 से 21 नवंबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.
भारतीय मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. हवा की गति में उतार-चढ़ाव रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Gurugram: महिला संग लड़कों ने की बदतमीजी! कार से किया पीछा, फिर उसकी बाइक को मारी टक्कर, FIR दर्ज

गुरुग्राम की एक महिला बाइकर ने आरोप लगाया है कि एक कार ने उसका पीछा…

Last Updated: September 14, 2026 13:24:37 IST

अंग्रेज पंडित, हाथों में आरती… London की टेम्स नदी पर बनारस जैसा नजारा, विदेश में गूंजा गंगा आरती का नजारा

Ganga Arti London: रविवार को लंदन की टेम्स नदी के किनारे बनारस की गंगा आरती…

Last Updated: September 14, 2026 13:06:58 IST

‘इंशाअल्लाह…’ IPS Bushra Bano ने ऐसा क्या कहा? भड़क गए हिंदू; पहले सऊदी अरब में करती थी ये काम

IPS Bushra Bano: IPS ऑफिसर बुशरा बानो के खिलाफ पश्चिम बंगाल के होम सेक्रेटरी के…

Last Updated: September 14, 2026 13:00:18 IST

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, ‘टार्जन’ में दिखाई देंगे अबीर सिंह, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर

खबरों के मुताबिक, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह फिल्म 'टार्ज़न' से…

Last Updated: September 14, 2026 12:59:43 IST

छोटे बिजनेस तक एआई ऑटोमेशन पहुंचाने की दिशा में वर्क असाइन एआई की पहल

भोपाल (मध्य प्रदेश),14 सितंबर: तेजी से बदलती तकनीक के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई…

Last Updated: September 14, 2026 12:52:17 IST

EPFO WhatsApp Service: सिर्फ एक ‘Hello’ और PF का पूरा हिसाब! EPFO की WhatsApp सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा

EPFO WhatsApp Service: EPFO ने सदस्यों के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है. अब कर्मचारी…

Last Updated: September 14, 2026 12:35:00 IST