<

रन फॉर गर्ल चाइल्ड–सूरत 2026: 30 उद्योगपतियों संग समिति गठित, सेवा व जनजागृति अभियान को नई गति

सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15: डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा समिति, सूरत द्वारा आयोजित “रन फॉर गर्ल चाइल्ड – सूरत 2026” के सफल संचालन एवं विस्तार के उद्देश्य से…

सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 15: डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा समिति, सूरत द्वारा आयोजित “रन फॉर गर्ल चाइल्ड – सूरत 2026” के सफल संचालन एवं विस्तार के उद्देश्य से शहर के 30 प्रमुख उद्योगपतियों, समाजसेवकों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने एक साथ आकर आयोजन समिति का गठन किया।

डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा समिति सूरत में वर्ष 1988 से वंचित, शोषित और पीड़ित समाज के बालक एवं बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी सेवा कार्य के विस्तार और जनजागृति हेतु समिति ने “रन फॉर गर्ल चाइल्ड” जैसी प्रेरणादायी मैराथन की परंपरा आरंभ की है।

2

गत वर्ष आयोजित दौड़ में 11,000 से अधिक प्रतिभागियों ने महिला शक्ति के समर्थन में भाग लेकर सूरत के इतिहास में एक अद्वितीय अध्याय लिखा था। इसी सफलता के आधार पर अब 4 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले “रन फॉर गर्ल चाइल्ड – सीजन 2” के लिए नई आयोजन समिति गठित की गई।

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रणछोड़भाई ढोलिया तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री जे. पी. अग्रवाल (रचना ग्रुप) उपस्थित रहे।
आयोजन समिति में सूरत के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों जैसे —
श्री गोविंदभाई ढोलकिया (श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट),
श्री लवजीभाई बादशाह (गोपीन ग्रुप),
श्री परमेेशभाई गोयल (परमेश्वर इम्पेक्स),
श्री मनीषभाई महाराजवाला (विमल जरी)
आदि का समावेश किया गया।

कोर टीम की नियुक्ति इस प्रकार की गई —
संयोजक: श्री घनश्यामभाई शंकर (रामकृष्ण एक्सपोर्ट)
सह-संयोजक: श्री अमितभाई गज्जर (द सूरत पीपल्स को-ऑपरेटिव),
श्री राकेशजी कंसल (कंसल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज),
श्री राजेशजी सुराना (जैन समाज अग्रणी),
श्री श्यामजी राठी (महेश सिल्क मिल्स)

बैठक में विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए —
श्री यशवंतभाई चौधरी ने कहा कि “यह दौड़ केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर तक शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन का संदेश पहुँचाने की एक सेवा यात्रा है।”
श्री अमितभाई गज्जर ने सुझाव दिया कि “दौड़ के मार्ग और मैदान पर समिति की सेवाकार्य गतिविधियों का लाइव प्रदर्शन कर जनजागृति को और प्रभावी बनाया जा सकता है।”
श्री राजेशजी सुराना ने इस अभियान को “शहर के गौरव और राष्ट्रीय नवनिर्माण से जुड़ा सामूहिक प्रयास” बताया।
श्री श्यामजी राठी ने कहा कि “डॉ. हेडगेवार ट्रस्ट के सान्निध्य में समाज के कमजोर वर्ग के लिए कार्य करना सेवा और सौभाग्य दोनों है — आवश्यकता केवल उन्हें समझाकर जोड़ने की है।”

समिति ने संकल्प लिया कि इस वर्ष भी “हर कदम सेवा की ओर” के संदेश के साथ समाज के हर वर्ग और हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए इस अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा।

बैठक के समापन पर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि “रन फॉर गर्ल चाइल्ड – 2.0 सूरत 2026” समाज में सेवा, शिक्षा और संवेदना की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान करेगा।

अधिक जानकारी के लिए: www.runforgirlchild.org

<p>The post रन फॉर गर्ल चाइल्ड–सूरत 2026: 30 उद्योगपतियों संग समिति गठित, सेवा व जनजागृति अभियान को नई गति first appeared on PNN Digital.</p>

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST