Live TV
Search
Home > देश > UP Crime: बहन की देवरानी से हुआ इश्क, रंगेहाथों पकड़े गए, फिर दी गई तालिबानी सजा

UP Crime: बहन की देवरानी से हुआ इश्क, रंगेहाथों पकड़े गए, फिर दी गई तालिबानी सजा

UP Crime: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग एक पुरुष का आदा सिर मुंडवाकर उसे पेड़ से बांधे हुए नजर आ रहे हैं. आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे पेशाब पिलाया गया.

Written By:
Last Updated: September 27, 2026 13:22:13 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ भीड़ मारपीट करती दिखाई दे रही है. वीडियो में युवक के सिर के आधे बाल और दाढ़ी-मूंछ काटी गई हैं. इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे पेड़ से बांधा गया और चप्पलों से पीटा गया. आरोप है कि भीड़ ने युवक को पेशाब भी पिलाया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी.

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना दुभिया बंजारा के सतभैया मोहल्ले की है. जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को खैर इलाके के बिलखोरा गांव का रहने वाला एक युवक अपनी बहन की ससुराल आया था.

बहन की देवरानी से प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी बहन की देवरानी से प्रेम प्रसंग था. दोनों पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. कुछ समय पहले दोनों के घर से चले जाने की बात भी सामने आई थी. लगभग 15 दिन बाद लौटने पर गांव में पंचायत हुई और दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था. गुरुवार को मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब कुछ लोग जंगल की तरफ मवेशी चराने पहुंचे. आरोप है कि वहां युवक और महिला को आपत्तिजनक हालत में देखा गया. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई.

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में युवक के बाल काटने, चेहरा काला करने और उसे पेड़ से बांधने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई. एक महिला पर उसे पेशाब पिलाने का आरोप भी लगाया गया है. वीडियो में महिला के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता होती दिखाई दे रही है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अकराबाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: फुटबॉल खेलते-खेलते लगी टक्कर और दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल, अब मचा हंगामा

MORE NEWS