Delhi News: दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने X हैंडल से यह वीडियो शेयर किया. पार्टी का दावा है कि वीडियो में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. हालांकि सामने आई वीडियो में ये साफतौर पर साफ नहीं हो पाया है.
AAP के मुताबिक, यह मामला सड़क निर्माण से जुड़ा है. पार्टी का आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग सड़क के काम में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री से सवाल कर रहे थे. इसी दौरान बहस जैसी स्थिति बनी और प्रवेश वर्मा ने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया.
AAP ने शेयर की वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी युवक को मंत्री से दूर ले जाते दिखाई देते हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. AAP ने वीडियो को आधार बनाकर दिल्ली सरकार और मंत्री पर सवाल खड़े किए हैं. मामले ने उस समय और राजनीतिक तूल पकड़ लिया, जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने भी इस वीडियो को रीपोस्ट किया. केजरीवाल ने पोस्ट के जरिए प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि वह अगले दिन उस जगह पर जाएंगे.
बीजेपी सरकार का मंत्री है या कोई गुंडा‼️
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार क्या उजागर हुआ, वो युवाओं को सरेआम थप्पड़ मारकर गुंडागर्दी पर उतर आए। pic.twitter.com/ZiXvjq3oNm
— AAP (@AamAadmiParty) September 27, 2026
युवक ने क्या कहा?
#WATCH | Delhi: On video showing Delhi Minister Parvesh Verma slapping a local youth during a road inspection row in Tilak Nagar, Saheb (the victim) says, “I handle all social media activities for the MLA. We came here after the PWD department called us to inspect the condition… pic.twitter.com/TODxH5rUd5
— ANI (@ANI) September 27, 2026
पीड़ित का कहना है, “मैं MLA के लिए सभी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता हूं. PWD विभाग ने हमें इस सड़क की हालत का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था, इसलिए हम यहां आए थे. मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी. जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए; उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी… पुलिस वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ. उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए और जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई ज़रूरी हो, जैसे सस्पेंशन, वह की जानी चाहिए… हम सिर्फ़ दावे नहीं कर रहे हैं; हर चीज़ का वीडियो सबूत है. कार्रवाई होनी चाहिए. हमने FIR दर्ज करा दी है और आगे की कार्रवाई करेंगे.
जमकर कमेंट कर रहे लोग
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अगर हिम्मत है, तो सुरक्षाकर्मियों को हटाकर ये हरकत करो, दिल्ली की जनता सबक सिखा देगी. एक यूजर ने लिखा कि शीश महल पर जो लोग महीनों चर्चा करते थे, वे अब चुप हैं. एक ने लिखा है कि ये सरकार वोट चोरी से बनी हुई है, इन्हें लोगों से कोई मतलब नहीं है. एक ने लिखा कि अब बीजेपी देश की जनता को भी बख्श नहीं रही है. अगर कोई उनसे सवाल कर रहा है, तो उनके साथ बद्तमीजी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: UP Crime: बहन की देवरानी से हुआ इश्क, रंगेहाथों पकड़े गए, फिर दी गई तालिबानी सजा