<
Categories: दिल्ली

रजाई के अंदर ‘हरकत’ देख चौंकी दिल्ली पुलिस, कुत्तों से घिरी महिला ने फिर किया सनसनीखेज खुलासा

Delhi Woman Arrested: दिल्ली पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बचाने के लिए कुत्तों से घिरी रहती थी. इसके बाद पूछताछ में महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Delhi Woman Arrested: देश की राजधानी दिल्ली में एक मोस्ट वॉन्टेंड महिला को गिरफ्तार किया गया है. यह महिला लोगों के साथ-साथ पुलिस से बचने के लिए कुत्तों से घिरी रहती थी. इस बीच खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी करके शालीमार बाग इलाके से चोरी की कई वारदातों में शामिल वॉन्टेड महिला आरोपी को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान आरोपी महिला चोर रजाई के नीचे छिपी थी. सावधानी से घर में घुसी पुलिस ने मौके पर महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया. 

सावधानी से किया गिरफ्तार

आरोप है कि यह महिला शातिर चोर है. इस पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं. शालीमार बाग थाने में विजय पाल गुप्ता ने 19 अप्रैल, 2026  को एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उसने दावा किया था कि उनकी घरेलू सहायिका ( Domestic Helper) ने घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी की है.  इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.  इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई थी.  पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से जाल बिछाया और आरोपी महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया. 

घर के चारों तरफ रहते थे कुत्ते

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला चोर ने अपने घर के चारों ओर खतरनाक कुत्ते तैनात कर रखे थे. उसने एक तरह से अपने घर को कुत्तों के जरिये ‘किले’के रूप में तब्दील कर रखा था. पिटबुल, अमेरिकन बुली और अन्य खतरनाक कुत्ते हैं. जब आरोपी के घर पुलिस पहुंची तो उसने अपने बचाव के लिए इन कुत्तों को आगे कर दिया. बावजूद इसके पुलिस आरोपी पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया.  दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला चोर के खिलाफ पहले से लूट और चोरी जैसे मामले दर्ज हैं. यहां तक कि उसके खिलाफ साल 2008 में भी मामला दर्ज हो चुका है. वह कई सालों से चोर की वारदात को अंजाम दे रही थी. रोचक बात यह है कि वह लोगों और पुलिस से बचने के लिए घर पर कुत्तों को पालती थी. इन कुत्तों को पालने में हर महीने 

ये भी पढ़ें:- कांस्टेबल या क्राइम किंग! वर्दी के पीछे छिपा राज, सीसीटीवी ने खोली लुटेरे की पोल

पुलिस कैसे पहुंची आरोपी तक

दिल्ली पुलिस खुफिया जानकारी के आधार पर महिला चोर के घर तक पहुंची.  यहां पर यानी घर के बाहर खतरनाक और प्रतिबंधित कुत्ते तैनात थे. बावजूद इसके पूरी तैयारी के साथ पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस  सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच पाई. इसके बाद उसे धर दबोचा. वहीं, जांच में करीब 2 किलो गोल्ड की जेवरात अलग-अलग फाइनेंस कंपनी में होने की जानकारी मिली है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Aaj ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 100 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 1 November 2026:   दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश और तेज़ हवाओं…

Last Updated: November 1, 2026 07:25:52 IST

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST