Ek Din OTT Release: फिल्म 'एक दिन' रिलीज हो चुकी है. आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी अभिनीत इस फिल्म को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. फ़िलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में हैं, लेकिन कुछ दिन में यह OTT पर भी रिलीज होगी.
किस OTT पर होगी 'एक दिन' की स्ट्रीमिंग
Ek Din OTT Release: फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज हो चुकी है. आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी अभिनीत इस फिल्म को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. फ़िलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में हैं, लेकिन कुछ दिन में यह OTT पर भी रिलीज होगी.
कुछ लोगों को सिनेमाघरों में फिल्म देखना पसंद होता है, तो वहीं कई लोग घर बैठकर OTT पर फिल्में देखना पसंद करते हैं. आइये जानते हैं कि ये सॉफ्ट ड्रामा फिल्म किस ott प्लेटफॉर्म पर आएगी.
ऐसे समय में जब बॉक्स ऑफिस पर मसाला फिल्मों की भरमार है, ‘एक दिन’ एक सुखद ताज़गी का एहसास कराती है, जो मन को सुकून और यादों के जादुई स्पर्श से भर देती है. थाई फिल्म ‘वन डे’ की हूबहू रीमेक ‘एक दिन’ में जुनैद खान और साईं पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं. रीमेक फिल्मों में, भावनात्मक प्रस्तुति अक्सर सफलता या असफलता का निर्णायक कारक होती है, और निर्देशक सुनील पांडे ने इसे बखूबी निभाया है. फिल्म की संरचना बेहद सहज है और बेहद प्रभावशाली ढंग से कहानी बयां करती है. इस फिल्म में जुनैद खान ने एक शर्मीले कॉर्पोरेट एम्प्लॉई का किरदार निभाया है, वहीं साईं पल्लवी ने एक तमिल लड़की जो दिल्ली में एक कंपनी में जॉब करती है, उसका किरदार निभाया है.
आमतौर पर कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 से 10 हफ़्तों के बाद ott प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है. ‘एक दिन’ के बारे में कहा जाये तो संभवतः यह जून के आखिरी हफ़्तों या जुलाई के शुरुआती हफ्तों तक OTT पर स्ट्रीम हो सकती है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स पर आ सकती है, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.
Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…
Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…
Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…
Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…
Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…
Rashid Khan Greatest T20 Cricketer of All Time: राशिद खान से अब तक के सबसे…