Delhi Crime: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 10 साल की छात्रा को 56 साल के बुजुर्ग ने हवस का शिकार बनाया. कहा जा रहा है कि छात्रा दुकान पर स्टेशनरी का सामान लेने गई थी.
दिल्ली क्राइम
Delhi Crime: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान वह एक दुकान पर पहुंची, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ उत्पीड़न किया गया. पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय मकसूद को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, 10 वर्षीय छात्रा कक्षा 6 में पढ़ती है. वो अपने घर से स्कूल के लिए जरूरी स्टेशनरी का सामान लेने निकली थी. इसके बाद वह सदर बाजार इलाके में स्थित एक दुकान पर पहुंची. आरोप है कि दुकान के अंदर पहुंचने के बाद 56 वर्षीय मकसूद ने उसे बाहर जाने नहीं दिया. उसने मासूम को और बंधक बना लिया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
Delhi Police say, “A class 6 student was allegedly sexually assaulted after her hands and legs were tied inside a shop in Delhi Sadar Bazar area. The girl had gone out to purchase stationery items when the incident allegedly took place. A case under relevant sections pertaining…
— ANI (@ANI) September 21, 2026
मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर बाजार थाना पुलिस के साथ महिला पुलिस थाने की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रा की शिकायत को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता के परिवार के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. साथ ही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा दुकान तक कैसे पहुंची? वहां उसके साथ क्या-क्या हुआ और घटना के दौरान कोई अन्य व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं?
ये भी पढ़ें: Meerut: पेंशन विवाद बन गया परिवार का काल! महिला ने पहले बेटे और पोते पर फेंका तेजाब, फिर खुद लगा ली फांसी
Surya movie Sunny Deol first look: सनी देओल ने अपनी नई फिल्म 'सूर्या: अंत से…
जमशेदपुर (झारखंड) [भारत], 12 अक्टूबर: XLRI – ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने वर्गीज़ कुरियन…
अहमदाबाद। श्री श्री सत्व ग्रुप की आयुर्वेद और वेलनेस कंपनी श्री श्री वेलबीइंग ने व्यापक…
IND vs WI: ऑलराउंडर शिवम दुबे को पिछले मैच में आराम दिया गया था. उन्हें…
Surat Migrant Workers Gaon Chalo Andolan: सूरत रेलवे स्टेशन पर मज़दूरों की भारी भीड़ जमा…
We Women Want Conclave 2026: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मानसून के आखिरी दो महीनों…