Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > हाथ पैर बांधे और फिर.. पेंसिल लेने दुकान पर गई थी मासूम, पड़ी अधेड़ की गंदी नजर, दुकान में ले जाकर…

हाथ पैर बांधे और फिर.. पेंसिल लेने दुकान पर गई थी मासूम, पड़ी अधेड़ की गंदी नजर, दुकान में ले जाकर…

Delhi Crime: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 10 साल की छात्रा को 56 साल के बुजुर्ग ने हवस का शिकार बनाया. कहा जा रहा है कि छात्रा दुकान पर स्टेशनरी का सामान लेने गई थी.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 17:01:53 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Crime: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान वह एक दुकान पर पहुंची, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ उत्पीड़न किया गया. पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय मकसूद को गिरफ्तार कर लिया है.

स्टेशनरी खरीदने घर से निकली थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक, 10 वर्षीय छात्रा कक्षा 6 में पढ़ती है. वो अपने घर से स्कूल के लिए जरूरी स्टेशनरी का सामान लेने निकली थी. इसके बाद वह सदर बाजार इलाके में स्थित एक दुकान पर पहुंची. आरोप है कि दुकान के अंदर पहुंचने के बाद 56 वर्षीय मकसूद ने उसे बाहर जाने नहीं दिया. उसने मासूम को और बंधक बना लिया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

कुछ घंटों में ही आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर बाजार थाना पुलिस के साथ महिला पुलिस थाने की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रा की शिकायत को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता के परिवार के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. साथ ही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा दुकान तक कैसे पहुंची? वहां उसके साथ क्या-क्या हुआ और घटना के दौरान कोई अन्य व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं? 

ये भी पढ़ें: Meerut: पेंशन विवाद बन गया परिवार का काल! महिला ने पहले बेटे और पोते पर फेंका तेजाब, फिर खुद लगा ली फांसी

MORE NEWS