Shalimar Bagh Masjid Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड पर देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. भारी पुलिस बल के साथ सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें मदीना मस्जिद और आसपास के कुछ मकानों पर बुलडोजर चलाया गया.
शालीमार बाग की मदीना मस्जिद पर चला बुलडोजर
Shalimar Bagh Masjid Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में आधी रात को बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया. प्रशासन ने सड़क चौड़ी करने के नाम पर एक मदीना मस्जिद पर बुलडोजर चलाया. रात में हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग गुस्सा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे. खबर मिलते ही कई नेता भी वहां पहुंच गए.
मदीना मस्जिद पर बुलडोजर चलने की खबर मिलते ही AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष शोएब जमई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि रात के 3 बजे मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया और किसी को मोहलत भी नहीं दी गई. शोएब जमई ने इस कार्रवाई को सहारनपुर पार्ट-2 बताया.
पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर @asadowaisi साहब के निर्देश पर
आज देर रात सूचना मिलते ही AIMIM दिल्ली की टीम शालीमार बाग़ इलाके में पहुंच चुकी है जहां एक मस्जिद पर बुलडोजर चलाया जा रहा था.
पुलिस प्रशासन हमें किसके इशारे पर मस्जिद के इमाम से मिलने नहीं दे रही है. pic.twitter.com/3AeXMGGiec— Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) September 22, 2026
उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा कि ‘पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कहने पर वह रात में ही मौके पर पहुंचे’. उन्होंने कहा कि ‘पुलिस उन्हें और उनकी टीम को मस्जिद के इमाम से मिलने नहीं दे रही है. प्रशासन ने मस्जिद के आसपास 100-200 मीटर तक लोगों को जाने से रोक दिया है.’
ये भी पढ़ें: TRAI New Recharge Rule: डेटा नहीं चलाते तो अब नहीं देने होंगे उसके पैसे! Jio-Airtel-Vi के रिचार्ज पर TRAI का नया नियम
शोएब जमई ने एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी के लोग डरे हुए हैं कि कहीं पूरी मस्जिद न तोड़ दी जाए. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि मस्जिद के अंदर से कुरान जैसी पवित्र किताब को तो निकालने दिया जाए. उन्होंने कहा, “आप कैसे इस तरह जुल्म कर सकते हैं? हमारे अधिकारी संविधान की शपथ लेकर आते हैं, क्या आप अपनी शपथ भूल गए?’ आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में जामा मस्जिद के पास भी बुलडोजर एक्शन हुआ था, जहां पार्क में बनी अवैध दुकानों को हटाया गया था.
ये भी पढ़ें: ‘5 बीवी-25 बच्चे’ से लेकर ‘मिसाइल’ तक… आखिर कौन है रामेश्वर शर्मा? जिनके विवादित बयानों ने मचाया सियासी भूचाल
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…