Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Shalimar Bagh Masjid Bulldozer Action: सब सोते रहे…आधी रात हो गया दिल्ली की मस्जिद के साथ कांड; गुस्से में उबल रहे AIMIM नेता

Shalimar Bagh Masjid Bulldozer Action: सब सोते रहे…आधी रात हो गया दिल्ली की मस्जिद के साथ कांड; गुस्से में उबल रहे AIMIM नेता

Shalimar Bagh Masjid Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड पर देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. भारी पुलिस बल के साथ सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें मदीना मस्जिद और आसपास के कुछ मकानों पर बुलडोजर चलाया गया.

Written By:
Last Updated: September 23, 2026 08:12:24 IST

Mobile Ads 1x1

Shalimar Bagh Masjid Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में आधी रात को बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया. प्रशासन ने सड़क चौड़ी करने के नाम पर एक मदीना मस्जिद पर बुलडोजर चलाया. रात में हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग गुस्सा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे. खबर मिलते ही कई नेता भी वहां पहुंच गए.

AIMIM नेता ने कहा – ये सहारनपुर पार्ट-2 है

मदीना मस्जिद पर बुलडोजर चलने की खबर मिलते ही AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष शोएब जमई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि रात के 3 बजे मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया और किसी को मोहलत भी नहीं दी गई. शोएब जमई ने इस कार्रवाई को सहारनपुर पार्ट-2 बताया. 

उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा कि ‘पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कहने पर वह रात में ही मौके पर पहुंचे’. उन्होंने कहा कि ‘पुलिस उन्हें और उनकी टीम को मस्जिद के इमाम से मिलने नहीं दे रही है. प्रशासन ने मस्जिद के आसपास 100-200 मीटर तक लोगों को जाने से रोक दिया है.’

ये भी पढ़ें: TRAI New Recharge Rule: डेटा नहीं चलाते तो अब नहीं देने होंगे उसके पैसे! Jio-Airtel-Vi के रिचार्ज पर TRAI का नया नियम

धार्मिक किताब निकालने की लगाई गुहार

शोएब जमई ने एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी के लोग डरे हुए हैं कि कहीं पूरी मस्जिद न तोड़ दी जाए. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि मस्जिद के अंदर से कुरान जैसी पवित्र किताब को तो निकालने दिया जाए. उन्होंने कहा, “आप कैसे इस तरह जुल्म कर सकते हैं? हमारे अधिकारी संविधान की शपथ लेकर आते हैं, क्या आप अपनी शपथ भूल गए?’ आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में जामा मस्जिद के पास भी बुलडोजर एक्शन हुआ था, जहां पार्क में बनी अवैध दुकानों को हटाया गया था.

ये भी पढ़ें: ‘5 बीवी-25 बच्चे’ से लेकर ‘मिसाइल’ तक… आखिर कौन है रामेश्वर शर्मा? जिनके विवादित बयानों ने मचाया सियासी भूचाल

MORE NEWS