Mirzapur Box Office Collection Day 19: मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. दर्शक कालीन भैया और गुड्डू भैया को देखने सिनेमाघर पहुंच रहे हैं.
'मिर्जापुर द मूवी' ने कितनी कमाई की?
Mirzapur Box Office Collection Day 19: मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और रुकने का नाम ही नहीं ले रही. रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ कम नहीं हो रही. दायरा और वाइब जैसी नई फिल्मों के आने के बावजूद कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में थोड़ी मंदी जरूर आई है, लेकिन फिर भी आंकड़े अच्छे हैं. तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद तीसरे मंगलवार को कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 219.70 करोड़ रुपये हो गया है. 90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक शानदार प्रॉफिट कमा लिया है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो गाना, जिसके Gen Z भी हैं दीवाने, आशा भोसले-मोहम्मद रफी की आवाज, गाने ने बदली आरडी बर्मन की किस्मत
90 करोड़ में बनी मिर्जापुर द मूवी ने 219.70 करोड़ कमा कर 129.70 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है, जो 144.11% रिटर्न है. इसी वजह से फिल्म को हिट का टैग मिल चुका है. सुपरहिट बनने के लिए किसी फिल्म को 150% रिटर्न चाहिए होता है, जिसके लिए इसे 225 करोड़ कमाने होंगे. मतलब अब सिर्फ 5.30 करोड़ रुपये और चाहिए. ये आंकड़ा अगले 2 दिनों में पूरा हो जाएगा. इसके बाद मिर्जापुर 2026 की चौथी सुपरहिट फिल्म बन जाएगी और धुरंधर 2, आवारापन 2 और हनुमान अंश की लिस्ट में शामिल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: राजनीति के मैदान से रियलिटी शो तक तेज प्रताप यादव, टावर में मिलेगी शाही जिंदगी या बेसमेंट में कटेंगे दिन?
LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…
2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…