Live TV
Search
Home > देश > ‘5 बीवी-25 बच्चे’ से लेकर ‘मिसाइल’ तक… आखिर कौन है रामेश्वर शर्मा? जिनके विवादित बयानों ने मचाया सियासी भूचाल

‘5 बीवी-25 बच्चे’ से लेकर ‘मिसाइल’ तक… आखिर कौन है रामेश्वर शर्मा? जिनके विवादित बयानों ने मचाया सियासी भूचाल

Who Is Rameshwar Sharma: भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी के फायरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा तीखे बयानों और ओवैसी से जुबानी जंग के कारण चर्चा में हैं, उनकी राजनीति आक्रामक हिंदुत्व पर केंद्रित रही है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-22 17:10:43

Mobile Ads 1x1

Rameshwar Sharma Kaun Hai: मध्य प्रदेश की राजनीति में रामेश्वर शर्मा एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम हैं. वे भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी के फायरब्रांड विधायक हैं. अपने तीखे बयानों और आक्रामक हिंदुत्व वाली छवि के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में काजी कैंप पर मिसाइल वाले बयान के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ उनकी तीखी जुबानी जंग ने उन्हें फिर से नेशनल न्यूज में ला दिया है.

राजनीतिक सफर 

रामेश्वर शर्मा कोई नए नेता नहीं, बल्कि हुजूर सीट पर बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा हैं. वे 2013, 2018 और 2023 में लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, जो उनकी पकड़ को दिखाता है. शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 2003 में भारतीय शिक्षा परिषद, यूपी से BA किया है. 

रामेश्वर शर्मा की कुल नेटवर्थ 

चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 8.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. उनके खिलाफ कोई गंभीर केस पेंडिंग नहीं है, सिर्फ एक पुराने मामले में 2015 में 500 रुपये का जुर्माना लगा था.

ओवैसी को जवाब 5 सबसे विवादित बयान

काजी कैंप विवाद पर ओवैसी की चुनौती का जवाब देते हुए रामेश्वर ने कहा था कि भारत की सेना ने मिसाइलें आतंकवाद के खिलाफ बनाई हैं, जहां आतंकी कैंप होंगे वहां मिसाइलें चलती रहेंगी और ओवैसी को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: कार पर लात, पीछे से टक्कर और बार बार ब्रेक… रोड रेज के बाद Gemini की मदद से CEO ने उठाया कदम

5 सबसे विवादित बयान

  • करोंद से मिसाइल चलाने और उसे इस्लामाबाद से जोड़ने वाला बयान
  • UCC पर ‘पांच बीवी और 25 बच्चों की फैक्ट्री बंद होगी’ वाला बयान
  • गरबा में मुस्लिम एंट्री पर ‘गरबे में अकेले क्यों, बहन-बेटियों को लेकर आओ’ वाला बयान
  • भारत विरोधी ताकतों को न बख्शने की चेतावनी
  • ओवैसी को बैरिस्टर होने की मर्यादा याद दिलाना.

ये भी पढ़ें;  Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में 105 बार चोरी! CCTV फुटेज से सामने आया सच, SIT ने SC को बताई पूरी कहानी

MORE NEWS