Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्लीवाले कृपया ध्यान दें! 3 बजे तक इन 35 सड़कों पर जानें से बचें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें डायवर्जन लिस्ट

दिल्लीवाले कृपया ध्यान दें! 3 बजे तक इन 35 सड़कों पर जानें से बचें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें डायवर्जन लिस्ट

Delhi Traffic Advisory: BRICS Summit 2026 की रिहर्सल के चलते आज दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. 11 से दोपहर 3 बजे तक 35 सड़कों पर जानें से बचें और 22 डायवर्जन पॉइंट की पूरी लिस्ट देखें.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-01 12:28:19

Mobile Ads 1x1

BRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory: 18वें BRICS समिट की तैयारियों के सिलसिले में आज दिल्ली के ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं. प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होने वाले इस सम्मेलन से पहले आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक वीवीआईपी काफिले (कारकेड) की रिहर्सल चलेगी. इसकी वजह से नई दिल्ली के कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रिहर्सल के दौरान 22 मुख्य जगहों पर ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ा गया है. इसके अलावा 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू रहेंगे. आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने सफर के लिए थोड़ा एस्ट्रा समय लेकर निकलें.

इन सड़कों पर पड़ेगा असर

रिहर्सल के दौरान नीचे दी गई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा:

सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड

तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड

मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग

शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग

रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग

एपीजे अब्दुल कलाम रोड और प्रेस एनक्लेव रोड

22 जगहों पर रूट में बदलाव

यात्रियों की सुविधा के लिए 22 प्रमुख जगहों पर वैकल्पिक रास्ते (alternate routes) बनाए गए हैं:

प्रमुख चौक: डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ/कनॉट प्लेस, पटेल चौक.

प्रमुख फ्लाईओवर और गोलचक्कर: आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर, वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर और मोती बाग फ्लाईओवर.

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए सलाह

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग समय से पहले निकलें. गुरुग्राम, द्वारका, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

जरूरी बातें:

बस सेवाएं: वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बसों के रास्ते बदले जा सकते हैं.

मेट्रो सेवाएं: मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी, इसमें कोई बदलाव नहीं है.

पार्किंग नियम: सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर पूरी तरह रोक है. प्रभावित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में पार्किंग की सख्त मनाही है. टैक्सी और ऑटो के लिए सिर्फ तय जगहों पर ही पार्किंग की इजाजत होगी.

इमरजेंसी वाहन: एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के प्राथमिकता के साथ रास्ता दिया जाएगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

MORE NEWS