Delhi Traffic Advisory for Kanwar Yatra: कल से सावन की शुरुवात हो रही है इसलिए कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ताजा एडवाइजरी जारी की है, अगर आप भी इन इलाकों से जाने वालें हैं तो जान लिजिए पुरी ट्रैफिक एडवाइजरी.
कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory for Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 29 जुलाई से 12 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इस दौरान पूर्वी दिल्ली और यमुनापार के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्तर प्रदेश की ओर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे. इसी वजह से कई संवेदनशील मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रैफिक की ताजा जानकारी जरूर देख लें.
यात्रा अवधि के दौरान कांवड़ मार्गों पर भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. खासतौर पर यमुनापार क्षेत्र में यह प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि इससे कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी.यात्रा के दौरान महाराजपुर, अप्सरा, सीमापुरी, डीएलएफ, भोपुरा, लोनी और सोनिया विहार बॉर्डर से भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा.
कांवड़ यात्रा के दौरान जिन प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है, उनमें शामिल हैं-
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड आम वाहनों के लिए भी बंद रहेगा. इस दौरान यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
पूर्वी, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को NH-9 और आउटर रिंग रोड के जरिए डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कांवड़ मार्गों पर भीड़ कम रहे.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…