<
Categories: दिल्ली

Delhi Traffic Restrictions: पुतिन के स्वागत में दिल्ली ठप! दिल्ली की कई सड़कों से आज नहीं गुजर सकेंगे आप; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Restrictions: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के कारण दिल्ली के कई मार्गों पर भारी जाम लग सकता है. दिल्ली में पुतिन आज कई मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.

Delhi Traffic Restrictions: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 4 दिसंबर की शाम को अपनी दो दिन की यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं. आज शुक्रवार 5 दिसंबर को उन्हें कई कार्यक्रम में शामिल होना है. जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ रास्तों पर जाने से बचने की सलाह भी दी है. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, एडमिनिस्ट्रेटिव ज़रूरतों के चलते 05.12.2025 को W पॉइंट, A पॉइंट, ITO चौक, BSZ मार्ग, दिल्ली गेट, JLN मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतुY पॉइंट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर बाय-पास, MGM-प्रगति मैदान टनल से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग और IP मार्ग के आसपास कैरिजवे और सर्विस रोड पर ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन रहेगा.

इन सड़कों पर असर पड़ेगा

  • सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक न जाएं. दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें.
  • पार्किंग: सिर्फ़ तय जगहों पर. बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, JLN मार्ग और रिंग रोड (हनुमान सेतु-शांति वन से राजघाट, I.P. फ्लाईओवर से प्रगति मैदान टनल और निषाद राज मार्ग, IP मार्ग) पर पार्किंग नहीं होगी.
  • गाड़ियां: नियम तोड़ने वालों को टो किया जाएगा और उन पर केस चलेगा.
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चैनल के ज़रिए अपडेटेड रहें.

पुतिन की भारत यात्रा

साल 2021 के बाद रुसी राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत आए हैं. वह दिल्ली में 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक में शामिल होने वाले हैं. भारत-रूस ने इस दौरान कई समझोते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को प्रोटोकॉल से हटकर पुतिन का दिल्ली पालम एयरपोर्ट पर खूब शानदार स्वागत किया.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST