<
Categories: दिल्ली

Delhi Water Crisis: दिल्ली की 100 से अधिक कॉलोनियों में नहीं आएगा 10 दिन पानी, कहीं आपका भी इलाका तो शामिल नहीं; नोट करें पूरी लिस्ट

Delhi Water Crisis Till 12 January, 2025: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ओर से बताया गया है कि 10 दिन (3 जनवरी से 12 जनवरी तक) अपने घरों में पानी स्टोर करके रखें.

Delhi Water Crisis Till 12 January, 2025: बारिश को छोड़ दिया जाए तो गर्मी हो या फिर ठंड का मौसम, देश की राजधानी दिल्ली में करीब-करीब सालभर जल संकट रहता है. खराब जल प्रबंधन, संयंत्रों का प्रभावित होना या यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की इसकी बड़ी वजह है. साल  की शुरुआत के साथ ही दिल्ली के लाखों लोगों के लिए जल संकट के रूप में एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है. इस बार एक-दो दिन नहीं बल्कि लगातार 10 दिनों तक दिल्ली कई इलाकों में जल संकट बना रहेगा. ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Borad) ने राजधानी के जल संकट से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से संयम बरतने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही DJB ने अपील की है कि 10 दिन की अवधि के दौरान (3 जनवरी से 12 जनवरी, 2026) पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोरेज करके रखें. DJB की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अधिक परेशानी होने पर टैंकर बुलवाने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. लोग एक फोन कॉल पर टैंकर बुला सकते हैं. 
 

क्यों हो रही है जल संकट की दिक्कत?

दिल्ली जल बोर्ड ने एडवाइजरी जारी करते हुए जानकारी दी है कि शहर के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों (3-12 जनवरी,2026) के दौरान पानी की किल्लत रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी प्रेस नोट में DJB ने बताया कि नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के क्लेरिफायर में मेंटेनेंस कार्य के कारण वहां से कम मात्रा में पानी मिलेगा. DJB का कहना है कि नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) से दिल्ली के जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है, वहां पर 3 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक यानी 10 दिन के लिए वाटर सप्लाई कम प्रेशर में रहेगी या कम समय के लिए होगी. 

दिल्ली जल बोर्ड ने दिक्कत के लिए जताया खेद

DJB ने लोगों को सलाह दी है कि पानी की किल्लत के मद्देनजर लोगों को सोच समझकर पानी का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की बर्बादी नहीं करने की सलाह दी है. लोगों को होने वाली असुविधा के लिए जल बोर्ड ने गहरा खेद जताते यह भी कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोग जरूरत पड़ने पर टैंकर मंगवा सकते हैं. इसके लिए हेल्प लाइन नंबर इस्तेमाल करना होगा. 

water notication

कहां-कहां होगा जल संकट?

  • नांगलोई,
  • GH-12 पश्चिम विहार
  • मुंडका और आसपास की कॉलोनियां
  • हिरण कुदना
  • कमरुद्दीन नगर
  • निहाल विहार
  • रणहोल्ला गांव
  • बक्करवाला
  • नांगलोई JJC और कैंप
  • आर. ब्लॉक ज्वालापुरी
  • राजधानी पार्क
  • फ्रेंड्स एन्क्लेव
  • कविता कॉलोनी
  • मोहन गार्डन ग्रुप की कॉलोनियां
  • मछली बाजार बूस्टर कमांड क्षेत्र की कॉलोनियां
  • विकास नगर ग्रुप की कॉलोनियां
  • उत्तम नगर ग्रुप की कॉलोनियां
  • मटियाला क्षेत्र
  • हस्तसाल
  • दिचाऊं कला
  • झरोदा गांव
  • मित्राऊं गांव
  • गोपाल नगर ग्रुप की कॉलोनियां
  • सैनिक एन्क्लेव और आसपास की कॉलोनियां
  • चावला गांव
  • बदुसराय
  • दौलतपुर
  • हसनपुर
  • खरखरी
  • झुलझुली
  • उजवा
  • रावता
  • समसपुर
  • जाफरपुर कलां
  • खेरा डाबर
  • मलिक पुर
  • मुंढेला खुर्द और कलां
  • बाकरगढ़
  • काजीपुर
  • ईसापुर
  • ढांसा
  • शिकारपुर
  • घुमनहेड़ा
  • झटीकरा
  • राघोपुर और उसके आसपास के गांव व कॉलोनियां

टोल फ्री

  • नंबर DJB- 1916
  • दिचाऊं कलां, झरोदा, सैनिक विहार आदि- 9319282596, 18001217744
  • विकास नगर, उत्तम नगर आदि- 8527995838, 18001217744
  • फिश मार्केट बूस्टर क्षेत्र- 9650806927, 9650291582
  • उजवा और दौलतपुर UGR के तहत गांव और कॉलोनियां- 8076333915, 8595303540
  • मटियाला क्षेत्र- 9650288663, 9750402172, 8920807640
  • वाटर इमरजेंसी नंबर- 1916
  • टोल फ्री नंबर M/s NWS प्राइवेट लिमिटेड- 18001217744
  • नांगलोई, मुंडका, निहाल विहार, रान्होला आदि- 8929088540, 18001217744

दिल्ली में जल संकट के कारण?

  • यमुना नदी का घटते जलस्तर
  • अत्यधिक भूजल दोहन
  • खराब जल प्रबंधन
JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

SRH vs RCB: प्लेइंग XI में नहीं मिला था मौका, इंपैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर आया, फिर बेंगलुरु को जिताया

SRH vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के…

Last Updated: March 28, 2026 23:22:13 IST

‘क्या तुम्हें शर्म नहीं आती, आंतकी’,  क्लास में प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, वीडियो वायरल

PES University Controversy: बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: March 28, 2026 22:37:06 IST

दहेज और पारिवारिक मामलों में नई गाइडलाइन, नहीं दर्ज होगी FIR? यूपी पुलिस को DGP ने दिया बड़ा आदेश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि कुछ मामलों में…

Last Updated: March 28, 2026 21:48:48 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

सूरत (गुजरात), मार्च 28: गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड, शिक्षा विभाग, गुजरात सरकार, गांधीनगर के मार्गदर्शन…

Last Updated: March 28, 2026 21:15:34 IST

नेट बॉलर से IPL डेब्यू का सफर… कौन हैं यूपी के अभिनंदन सिंह? विराट कोहली को 2 बार कर चुके आउट

Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से…

Last Updated: March 28, 2026 20:26:29 IST

सूरत की भाविका माहेश्वरी ने एशिया में लहराया भारत का परचम, रामायण और भारतीय दर्शन से जीता दिल

जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दिए प्रभावशाली व्याख्यान, भारतीय संस्कृति, आधुनिक जीवन मूल्यों और…

Last Updated: March 28, 2026 20:22:40 IST