<

क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज! T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, क्या होगी टाइमिंग?

T20 World Cup Final: 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले को देखने के लिए देश-दुनिया के हजारों फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. ऐसे में रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है.

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस को देश के कोने-कोने से अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली से आज रात 11:45 बजे रवाना होगी, साबरमती तक जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट, से होकर गुरुग्राम और जयपुर होते हुए कल (8 मार्च) दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी. इस ट्रेन का नंबर 04062 है. इसमें कुल 19 कोच हैं, जिसमें थर्ड, सेकंड एसी कोच शामिल हैं. रेलवे विभाग ने फ्लाइट की बढ़ते टिकट दाम और कमी के कारण क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है. इस स्पेशल ट्रेन से उन हजारों क्रिकेट फैंस को फायदा होगा, जो दिल्ली, जयपुर या अन्य शहरों से टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद जाना चाहते हैं.

मुंबई से भी चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन

दिल्ली के अलावा मुंबई से भी अहमदाबाद के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. मुंबई से भी बहुत से फैंस अहमदाबाद में फाइनल के देखने के लिए जाएंगे. ऐसे में वेस्ट पश्चिमी रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. इसी योजना के तहत मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है.

ट्रेन नंबर 09027/09028 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट तेजस स्पेशल (2 फेरे)

यह तेजस स्पेशल ट्रेन शनिवार (7 मार्च) को रात 11:45 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन यानी 8 मार्च को सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09028 सोमवार (9 मार्च) को सुबह 3 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी, जो सुबह 11:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 09021/09022 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल (2 फेरे)

इसी तरह दूसरी स्पेशल ट्रेन 8 मार्च की सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, जो दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. फिर वापसी में ट्रेन नंबर 09022 दोपहर 3:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी. यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की भिडंत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. भारत ने 5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं, न्यूजीलैंड ने 4 मार्च को साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. अब भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे का आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST