<
Categories: मनोरंजन

बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बड़ा एक्शन: सिंगर पर FIR के बाद LOC जारी करने की तैयारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलर्ट

Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके नए गाने 'टटीरी' को लेकर विवाद कम होने के नाम नहीं ले रहा है. आपत्तिजनक गाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने बादशाह पर एफआईआर दर्ज की है. साथ ही सिंगर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें.

Tateeree Song Controversy: हाल ही में बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ. इस गाने को लेकर रैपर को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. ‘टटीरी’ गाने के मामले में पंचकूला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने रैपर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है और दबिश कर रही है. 

पुलिस ने भेजा नोटिस

पुलिस ने गायक को तुरंत पेश होने के लिए नोटिस भी भेजा है और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने इस गाने को YouTube से हटवा दिया है और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी वीडियो हटाने की कार्रवाई जारी है.

बादशाह पर दर्ज हुई एफआईआर

पंचकूला के साइबर थाना सेक्टर-20 में 6 मार्च 2026 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है. साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से दिखाया गया है. इसके अलावा गाने में महिलाओं और लड़कियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी पाया गया है.

जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस दिखाई गई है. पुलिस पता लगा रही है कि क्या इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं. अगर बिना अनुमति बस का इस्तेमाल किया गया पाया गया, तो इस मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है.

मामले की जांच जारी है

इसी तरह वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर भी दिखाया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वहां शूटिंग के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं. पंचकूला पुलिस का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस विवादित गाने से जुड़े वीडियो या रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST