<

किस अभिनेत्री के भाई को मिली दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत? यहां जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Bollywood actress Celina Jaitley) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में नज़र आ रही है. जहां, उनके भाई विक्रांत जेटली (Vikrant Jaitly) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से बड़ी राहत मिली है.

Celina Jaitly’s Brother Case: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली को अपने भाई विक्रांत जेटली की यूएई (UAE) में हिरासत के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) को यह निर्देश दिया है कि वह यूएई में स्थानीय वकीलों की नियुक्ति के साथ-साथ कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में परिवार की सहायता करने की कोशिश करें. 

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या दिए महत्वपूर्ण आदेश?

इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली और उनके भाई की पत्नी चारुल जेटली द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किया है. जिसपर याचिका में यह सख्त मांग की गई थी कि यूएई में हिरासत में लिए गए विक्रांत जेटली को उचित कानूनी सहायता नहीं मिल पा रही है, जिसे सुनिश्चित करना भारत सरकार का महत्वपूर्ण दायित्व होता है. 

विदेश मंत्रालय (MEA) की भूमिका पर कोर्ट के निर्देश

लेकिन, सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ-साफ कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को विदेशी धरती पर उचित कानूनी प्रक्रिया और बचाव का पूरा अधिकार है. तो वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को निर्देश देते हुए कहा कि मंत्रालय को यूएई में योग्य स्थानीय वकीलों को नियुक्त करने की प्रक्रिया में परिवार का मार्गदर्शन करने में मदद करना होगा. इसके अलावा कोर्ट ने आगे कहा कि भारतीय दूतावास को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हिरासत से जुड़ी कानूनी कार्यवाही में किसी भी तरह की कोई बड़ी बाधा नहीं आनी चाहिए.

सेलिना जेटली ने मामले में लगाई थी न्याय की गुहार

तो वहीं, इस मामले में सेलिना जेटली ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा था कि विदेशी कानून की जटिलताओं की वजह से सही कानूनी सलाह मिलने में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, कोर्ट ने मानवीय आधार और नागरिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय को इस मामले में ‘नोडल एजेंसी’ के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी कहा है.  इस निर्देश के बाद अब विक्रांत जेटली को यूएई की अदालतों में मजबूती से अपना पक्ष रखने का अवसर मिल सकेगा. 

Darshna Deep

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST