<
Categories: दिल्ली

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात: डॉक्टर ने SUV से डिलीवरी वर्कर को बार-बार कुचला, CCTV में कैद

Horrific incident in Gurugram: Doctor repeatedly runs over delivery worker with SUV, caught on CCTV.

Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम की एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां के पुलिस चाैकी सेक्टर-93 के अंतर्गत हयातपुर गांव के पास रविवार की रात को सड़क किनारे खड़े डिलीवरी बॉय को स्कॉर्पियो कुचल दिया. इस हरकत से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो चुका है, जबकि उसके पास खड़े दूसरा डिलीवरी बाॅय गाड़ी की टक्कर लगने से बच गया. यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

स्कॉर्पियो से डिलीवरी बॉय को टक्कर लगने वाली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची और घायल डिलीवरी बॉय को हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया. फिर उसके परिवार वाले उसे रेवाड़ी इलाज के लिए लेकर चले गए. इधर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए डिलीवरी बॉय को कुचलने वाले स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है.

विरोध किया तो वापस चालक पर चढ़ा दी गाड़ी

घटना स्थल पर मौजूद डिलीवरी बॉय विक्रम ने पुलिस को बताया कि जब स्कॉर्पियो ने इस वारदात को अंजाम दिया तब वहां 5-6 डिलीवरी बॉय मौजूद थे. यह घटना रविवार के दिन रात 10:30 बजे की है. इस समय डिलिवरी बॉय सेक्टर-93 हयातपुर में पिकअप पॉइंट पर ऑर्डर के इंतजार में सड़क किनारे अपनी बाइकों के पास खड़े थे. उसी दौरान काले रंग की गाड़ी तेज रफ्तार से आती है और वहां स्थल पर मौजूद डिलीवरी बॉय को टक्कर मार देती है और आगे बढ़ जाती है. जब वहां लोगों ने विरोध किया तो चालक गाड़ी वापस लाया और राइडर के उपर चढ़ा दी.

अन्य डिलीवरी बॉय ने कुदकर बचाई जान

इस समय रेवाड़ी का रहने वाला डिलीवरी बॉय टिंकू पवार गड़ा के नीचे आ जाता है. जबकि दूसरे डिलीवरी बॉय ने दौड़कर अपनी जान बचाई. इसके बाद चालक भाग जाता है. फिर 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती है. 

पुलिस का बयान

कार्रवाइ में देरी होने से काफी संख्या में डिलीवरी बॉय सेक्टर-93 पुलिस चौकी में पहुंचे इसके बाद पुलिस ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाई की जाएगी.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST

‘मैं माफी चाहूंगा…’, जब दुल्हा-दुल्हन के सामने अचानक आ गए पीएम मोदी, जोड़े को दिया आशीर्वाद

Modi Wedding Surprise Couple: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिसॉर्ट्स में नए…

Last Updated: April 13, 2026 19:15:39 IST