UP IAS Durga Nagpal News: यूपी कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एक नए विवाद में घिर गई हैं. नागपाल पर पूसा कैंपस में मिले एक आलिशान बंगले पर कब्जा जमाए रखने का आरोप है.
UP IAS Durga Nagpal News
IAS Durga Shakti Nagpal : उत्तर प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एक नए विवाद में फंस गई हैं. नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने नागपाल को नोटिस जारी कर ₹1.63 करोड़ का हर्जाना मांगा है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, IARI का आरोप है कि नागपाल ने कथित तौर पर मई 2022 से फरवरी 2025 तक दिल्ली के पूसा परिसर में B-17 (टाइप VI-A) सरकारी बंगले पर कब्ज़ा किया था.
दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में लखीमपुर खीरी की ज़िला मजिस्ट्रेट हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की खराब सेहत के कारण उन्होंने कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता की बायपास सर्जरी और मां के घुटने के ऑपरेशन के कारण बंगला खाली करने में देरी हुई. मैंने मंत्रालय से कार्यकाल बढ़ाने की अनुमति मांगी, जो मिल भी गई. मैंने किराया भी चुकाया और आखिरकार फरवरी में बंगला खाली कर दिया. इसके बावजूद कुछ कागजी कार्रवाई के कारण मुझ पर भारी जुर्माना लगाया गया है. जो अव्यावहारिक है. मैंने इसके माफ किए जाने का अनुरोध किया है और मामला प्रक्रिया में है. राज्य सरकार ने भी जून 26 को मंत्रालय को पत्र भेजकर छूट की सिफारिश की है.’
नागपाल को यह बंगला मार्च 2015 में आवंटित किया गया था जब उन्हें तत्कालीन कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का ओएसडी नियुक्त हुई थीं. वह अप्रैल 2015 में ₹6,600 मासिक किराया और जल कर का भुगतान करते हुए इस बंगले में रहने लगी. हालांकि कृषि मंत्रालय में उनकी प्रतिनियुक्ति मई 2019 में समाप्त हो गई थी. फिर भी वह वाणिज्य मंत्रालय और फिर 2021 में यूपी कैडर में लौटने के बाद भी उसी बंगले में रही. आईएआरआई ने उन्हें बार-बार बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था. लेकिन उन्होंने इसे फरवरी 2025 में ही खाली किया. वह भी तब जब संस्थान ने दिल्ली पुलिस से सहायता मांगी.
Khesari Lal का Pawan Singh पर हमला! ‘कितना गिरोगे? भाभी का इतना बड़ा…’, कर दी ये अपील
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…