<
Categories: हरियाणा

Haryana में करोड़पति! 4 साल में 91 फीसदी इजाफा, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा प्रदेश

Chandigarh News:अमीरों की संख्या बढ़ने के मामले में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान, 138 फीसदी के साथ पहले पर तेलंगाना. मर्सिडीज बेंज एवं हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार चार साल में करोड़पतियों की संख्या में 91 फीसदी बढ़कर 30,500 हो गई है.

Chandigarh News: हरियाणा में संपन्नता और करोड़पति परिवारों की संख्या में बढ़ रही है. मर्सिडीज-बेंज और हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, चार वर्षों में करोड़पतियों की संख्या 91 प्रतिशत बढ़कर 30,500 हो गई है. 2020-21 में यह संख्या 16,500 थी. इन धनी व्यक्तियों के पास न्यूनतम ₹10 करोड़ की संपत्ति है. कृषि, आईटी, रियल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा में करोड़पतियों की वृद्धि के चार मुख्य स्तंभ हैं।

करोड़पतियों की संख्या में 138 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तेलंगाना ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. हरियाणा दूसरे स्थान पर है. हरियाणा देश के सबसे अमीर राज्यों की सूची में भी 10वें स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यदि सरकार उद्योग, स्टार्टअप और कृषि को संतुलित तरीके से क्षेत्र-विशिष्ट रणनीति और कड़ी निगरानी के साथ बढ़ावा देती है, तो अगले पांच सालों  में (2030 तक) राज्य 50,000 करोड़पति परिवारों का घर बन सकता है.

देश के 10 शहरों में गुरुग्राम शामिल, राज्य में पहले स्थान पर

राज्य की समृद्धि मुख्य रूप से गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला जैसे शहरी क्षेत्रों में केंद्रित है. गुरुग्राम राज्य के एक तिहाई से ज़्यादा करोड़पतियों का घर है. गुरुग्राम ने खुद को देश में एक प्रमुख कॉर्पोरेट और आईटी केंद्र के रूप में स्थापित किया है.

यूपी से हरियाणा की रफ्तार ज्यादा

उत्तर प्रदेश में 57,700 करोड़पति परिवार हैं, लेकिन विकास दर 58 प्रतिशत है. यह विकास दर हरियाणा से कम है. हरियाणा पड़ोसी राज्य पंजाब से काफ़ी आगे है.

राज्यवार करोड़पति परिवारों का संख्या

  • महाराष्ट्र – 1,78,600
  • दिल्ली – 79,800
  • तमिलनाडु – 72,600
  • कर्नाटक – 68,800
  • गुजरात – 68,300
  • उत्तर प्रदेश -57,700
  • तेलंगाना – 51,700
  • पश्चिम बंगाल – 50,400
  • राजस्थान – 33,100
  • हरियाणा – 30,500

शहरवार करोड़पति परिवारों का संख्या

  • मुंबई – 1,42,000
  • न्यू दिल्ली – 68,200
  • बंगलूरू – 31,600
  • अहमदाबाद – 26,800
  • कोलकाता – 26,600
  • चेन्नई – 22,800
  • गुरुग्राम – 10,100
  • सूरत – 5,700
  • जयपुर – 4,800
  • वडोदरा – 4,600
  • नागपुर – 3,700
  • विशाखापत्तनम – 2,900
  • लखनऊ – 2,900
Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST