Kalkaji Gangrape Case: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में नया खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी आसिफ पहले पुलिस का मुखबिर रह चुका है, जिसकी पहचान पीड़िता की शिकायत पर हुई.
आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप
Kalkaji Gangrape Case: दिल्ली के कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में हुई हैवानियत में एक के बाद एक नए राज खुलकर सामने आ रहे हैं. इस पार्क में कुछ दिन पहले एक 17 साल की नाबालिग लड़की के सात गैंगरेप हुआ. इस गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. हर किसी के मन में केवल एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक लड़कियां इस दरींदगी का शिकार होती रहेंगी. वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है. गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट में शामिल आसिफ पहले पुलिस के लिए मुखबीर के तौर पर काम कर चुका है. नाबालिग लड़की ने पुलिस को आरोपियों की पूरी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने आसिफ की पहचान की.
इस मामले में अमर कॉलोनी थाने में FIR दर्ज की गई है. जिसके मुताबिक, पीड़िता ने घटना के बाद पुलिस को गैंगरेप करने वालों के नाम और उनके कपड़ों की जानकारी दी. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बैंगनी शर्ट, दूसरे ने काले रंग के कपड़े और तीसरे वाले ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे. वहीं पीड़िता तीनों के नाम भी पुलिस को बताए. नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने आसिफ की पहचान की. जांच के मुताबिक, आसिफ पहले से पुलिस के मुखबीर के तौर पर काम कर चुका है.
जानकारी के मुताबिक, आसिफ का नाम साल 2025 में आस्था कुंज पार्क के पास ही एक अमेरिकी नागरिक से लूट की घटना में भी सामने आया था. उन्होंने अमेरिकी नागरिक को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था. जिसके बाद पुलिस ने पार्क में घूमने वाले पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया था. जिसमें आसिफ भी शामिल था. हालांकि, इस केस में उसके शामिल होने के बात सामने नहीं आई थी.
एफआईआर के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब साढ़े सात बजे किशोरी अपने दोस्त के साथ आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर 8 के पास बेंच पर बैठी थी. वह इस्कॉन मंदिर जा रही थी. तभी तीन आरोपी वहां आए. आरोप है कि उन्होंने उसके दोस्त को थप्पड़ मारा और दोनों के फोन छीन लिए. खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर डराया.
इसके बाद आरोपी किशोरी को पार्क के नर्सरी वाले सुनसान हिस्से में ले गए और उसके साथ गलत काम किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने जुटाए अहम सबूत वारदात के बाद किशोरी पुलिस को घटनास्थल पर ले गई. एफएसएल टीम ने मौके से कई सबूत इकट्ठे किए हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के आने-जाने का रास्ता और पार्क में मौजूदगी की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा में जमुई जैसा कांड, पहले रास्ता रोका, फिर कपल से मारपीट और वीडियो वायरल! 3 आरोपी गिरफ्तार
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…