<

करण औजला के कॉन्सर्ट में भारी भीड़, बदइंतजामी के कारण परेशान हुए लोग, वीडियो वायरल

दिल्ली के जवाहरलाल निहरू स्टेडियम में पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट हुआ. इस दौरान लोगों ने सोशल मीडिया पर मिसमैनेजमेंट की कई वीडियो शेयर की हैं.

Karan Aujla Concert: पंजाबी सिंगर करण औजला की काफी फैनन फॉलोइिंग है. उन्हें लगभग हर व्यक्ति सुनना पसंद करता है. लगभग हर पार्टी में  उनके गाने सुनने को मिलते हैं. 28 फरवरी को दिल्ली में सिंगर का ग्रैंड कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था. वहीं उनके फैंस बड़ी तादाद में पहुंचे. कॉन्सर्ट के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. लोगों ने करण औजला अपनी दमदार परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय किया. वहीं बहुत से लोग वहां बदइंतजामी के कारण काफी परेशान हुए. 

मिसमैनेजमेंट के कारण हुई परेशानियां

बता दें कि पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था. शो की सभी टिकट्स बिक गई थीं. दिल्ली पुलिस ने मिसमैनेजमेंट से बचने के लिए कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की. हालांकि इसके बावजूद लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. वहीं स्टेडियम के अंदर भी लोगों को मिसमैनेजमेंट के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए.

फैंस ने शेयर कीं मिसमैनेजमेंट की वीडियोज

फैंस ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि उन्हें स्टेडियम के अंदर एंट्री करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. भीड़ को मैनेज करने के लिए भी सुविधा नहीं थी. इतनी महंगी टिकट लेने के बावजूद भी उन्हें अपना बैंड नहीं मिला. कुछ यूजर ने दावा किया कि वहां पर झगड़े जैसे हालात हो गए थे. वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ वाले हालात हो गए थे. वहीं एक यूजर ने वीडियो शेयर की, जिसमें वीआईपी गेट के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी और पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही थी. फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए तमाम पोस्ट्स में करण औजला और कॉन्सर्ट इवेंट मैनेजमेंट ‘District’ को टैग करते हुए नाराजगी जाहिर की.

लोगों ने किया एंजॉय

करण औजला के कॉन्सर्ट से कुछ मनोरंजक वीडियोज भी सामने आई हैं. इन वीडियोज में फैंस उनके गानों पर थिरकते हुए नजर आएं. करण औजला की एंट्री चर्चा में रही. सिंगर ने हवा में लटकते हुए ग्रैंड एंट्री ली. उनके कार्यक्रम में हजारों की संख्या फैंस आए. साथ ही क्रिकेट जगत से नितिश राणा और सुयश शर्मा भी पहुंचे थे.

कौन हैं करण औजला?

करण औजला  का पूरा नाम जसकरण सिंह औजला है. उनका जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के घुराला गांव में हुआ था. जब वे नौ साल के थे, तब उनके पिता बलविंदर सिंह औजला का बाइक दुर्घटना में निधन हो गया था. वहीं 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां राजिंदर कौर को खो दिया था. कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनकी बहनों और चाचा ने उनका पालन-पोषण किया. वे कनाडा के एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, रैपर और गीतकार हैं. वे धमाकेदार पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

‘मैं अपना इस्तेमाल…’, पे-पैरिटी पर तेजस्वी प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, बड़ी फिल्म ठुकराई, मेल एक्टर्स पर दिया बयान

Tejasswi Prakash: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में पे पैरिटी को लेकर अपनी…

Last Updated: April 11, 2026 14:35:51 IST

हस्तमैथुन से कैंसर का खतरा होगा कम! महीने में मात्र इतनी बार कर लीजिए मास्टरबेशन, रिसर्च में बड़ा दावा

Masturbation can prevent cancer: हाल में आई एक रिसर्च ने तो लोगों को चौंका दिया.…

Last Updated: April 11, 2026 14:30:43 IST

Jharkhand Crime News: एक सिपाही ने कैसे कर डाला 28 करोड़ रुपये का ट्रेजरी घोटाला, CID खोलेगी राज़

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में 28 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले में सिपाही…

Last Updated: April 11, 2026 14:15:38 IST

Instagram Reel: रील का चक्कर बाबू भैया! वायरल होने के लिए बाप ने बच्ची की जान लगाई दांव पर; यकीन नहीं आ रहा तो देख लें वीडियो

Instagram Reel Craze: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:45 IST

8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आठ…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:26 IST

भाईजान का पारा हुआ हाई! कंधे पर हाथ रखने वाले फैन को ‘Salman Khan’ ने दिया सरेआम धक्का, इंटरनेट पर मचा बवाल!

Salman Khan Angry Moment: हाल ही में सलमान खान का एक गुस्से से भरा वीडियो…

Last Updated: April 11, 2026 14:07:40 IST