उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक नौकरानी ने बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश रची है. पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है.
लालच में आई नौकरानी! रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश
उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक नौकरानी ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर घर में लूट-पाट मचा दी है. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर दिया है.
पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और पाउंड बरामद किए गए हैं. वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
उत्तरी दिल्ली के थाना रूप नगर इलाके में हुई लूट की इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जिस घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे, उसी घर की पूरी जानकारी रखने वाली पूर्व नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली. पुलिस के मुताबिक, सरोज नाम की नौकरानी कुछ महीने पहले बुजुर्ग दंपति के घर काम छोड़ चुकी थी. लेकिन घर की दिनचर्या, सामान और नकदी से जुड़ी तमाम जानकारी उसके पास थी. इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने बेटे मनोज और उसके दोस्तों के साथ मिलकर घर को निशाना बनाने की साजिश रची.
आरोप है कि बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाया और घर में जमकर लूटपाट की. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए रूप नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस के साथ इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. CCTV फुटेज और गुप्त सूत्रों से पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले. जांच के दौरान आरोपियों की स्कूटी का नंबर सामने आया. पुलिस ने स्कूटी के मालिक तक पहुंचकर तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो लूट की साजिश का कनेक्शन सीधे नौकरानी के बेटे मनोज तक जा पहुंचा.
पुलिस आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश तक पहुंची. लेकिन यहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहे. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया. आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सरोज, उसके बेटे मनोज और मनोज के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर और पाउंड भी बरामद किए हैं.
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…
Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…
Delhi Pollution: सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली भर के 58…