Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > लालच में आई नौकरानी! रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश, मां-बेटा समेत 3 गिरफ्तार

लालच में आई नौकरानी! रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश, मां-बेटा समेत 3 गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक नौकरानी ने बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश रची है.  पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है.

Written By:
Last Updated: August 21, 2026 18:29:50 IST

Mobile Ads 1x1

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक नौकरानी ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर घर में लूट-पाट मचा दी है. पुलिस ने इस  वारदात का खुलासा कर दिया है. 

पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और पाउंड बरामद किए गए हैं. वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस भी हैरान 

उत्तरी दिल्ली के थाना रूप नगर इलाके में हुई लूट की इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जिस घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे, उसी घर की पूरी जानकारी रखने वाली पूर्व नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली. पुलिस के मुताबिक, सरोज नाम की नौकरानी कुछ महीने पहले बुजुर्ग दंपति के घर काम छोड़ चुकी थी. लेकिन घर की दिनचर्या, सामान और नकदी से जुड़ी तमाम जानकारी उसके पास थी. इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने बेटे मनोज और उसके दोस्तों के साथ मिलकर घर को निशाना बनाने की साजिश रची.

बुजुर्ग दंपति  को बंधक बनाकर की लूटपाट 

आरोप है कि बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाया और घर में जमकर लूटपाट की. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए रूप नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस के साथ इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. CCTV फुटेज और गुप्त सूत्रों से पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले. जांच के दौरान आरोपियों की स्कूटी का नंबर सामने आया. पुलिस ने स्कूटी के मालिक तक पहुंचकर तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो लूट की साजिश का कनेक्शन सीधे नौकरानी के बेटे मनोज तक जा पहुंचा.

आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश तक पहुंची. लेकिन यहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहे. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया. आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सरोज, उसके बेटे मनोज और मनोज के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर और पाउंड भी बरामद किए हैं.

MORE NEWS