<
Categories: मनोरंजन

असम बाढ़ पर छलका आदिल हुसैन का दर्द, बोले- मेरी भतीजियां शिवसागर में फंसी हैं

Adil Hussain: असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. मृतकों की संख्या अब 68 हो गई है. पांच जिलों में 524 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं. मशहूर अभिनेता आदिल हुसैन की भतीजी अपने परिवार के साथ असम में फंसा हुई है. उन्होंने वहां की पूरी स्थिति बताई है.

असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. मृतकों की संख्या अब 68 हो गई है. पांच जिलों में 524 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं. मशहूर अभिनेता आदिल हुसैन की भतीजी अपने परिवार के साथ असम में फंसा हुई है. उन्होंने वहां की पूरी स्थिति बताई है.

अभिनेता ने क्या कहा?

एक्टर आदिल हुसैन ने एचटी से बातचीत में शामिल हुआ. इस दौरान उन्होंने कहा,  ‘मैं बचपन से हर साल भयानक बाढ़ देखता आ रहा हूं और इस साल यह और भी ज्यादा है. मैं बहुत फ्रस्ट्रेट, गुस्सा, दुखी और डिप्रेस्ड महसूस कर रहा हूं क्योंकि बाढ़ एक बार-बार आने वाली प्रॉब्लम है और जब से मैं असम में बड़ा हुआ हूँ, तब से अथॉरिटीज इस सिचुएशन को मैनेज नहीं कर पाई हैं. बिना प्लान के टाउनशिप बन गई हैं, दलदली जमीन इंडस्ट्रीज से भर गई हैं और पेड़ काट दिए गए हैं. इस बात की कोई इन्वेस्टिगेशन नहीं हुई है कि इस प्रॉब्लम को कैसे सॉल्व किया जाए ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की तकलीफ कम करके उनकी देखभाल की जा सके.’ वे आगे कहते हैं कि वे बाढ़ में फंसे अपने परिवार की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. वे कहते हैं, ‘ऊपरी असम के शिवसागर में मेरी बहन की बेटियों, मेरी भतीजियों और उनके पतियों के घरों में पानी भर गया है. मैं उनकी मदद करने का कोई तरीका ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं और सिचुएशन बहुत खराब है.’

बाढ़ मैनेजमेंट को लेकर बोले अभिनेता

उनका कहना है कि इस समय एक बड़ा बाढ़ मैनेजमेंट प्लान बनाने की ज़रूरत है. एक्टर ने कहा, ‘भारतीय साइंटिस्ट चांद पर सैटेलाइट भेज रहे हैं और कई देशों ने बाढ़ की स्थिति से निपटा है. नीदरलैंड ने समुद्र से ज़मीन वापस ले ली है. मुझे समझ नहीं आता कि एक के बाद एक सरकारें एक्सपर्ट कमेटी – इंजीनियर, लैंडस्पेस प्लानर, सिटी प्लानर – को एक साथ आकर समस्या का हल करने के लिए क्यों नहीं ढूंढ पा रही हैं.’

यह खबर भी पढ़ें: दुबई में जैस्मीन भसीन को मिला था बड़ा झटका, डॉक्टर की बात सुनकर उड़ गए थे होश; जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Jailer 2 Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की फिल्म ने मचाया धमाल, 3 दिन में दुनियाभर से कमाए ₹317 करोड़!

Jailer 2 Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तीसरे दिन बॉक्स…

Last Updated: October 18, 2026 09:36:41 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, लखनऊ से नोएडा तक जानें अपने शहर का भाव

UP Petrol Diesel Price 18 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम वाहन…

Last Updated: October 18, 2026 09:07:03 IST

Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत; 39 लोग अस्पताल पहुंचे

Gwalior Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास धान से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 18, 2026 08:51:59 IST

Petrol Diesel Price 18 October 2026: दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट, कहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल?

Petrol Diesel Price 18 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम लोगों के बजट को…

Last Updated: October 18, 2026 08:23:04 IST

Kolkata Chorbagan Stampede Update: अचानक बारिश, भीड़ और अंधेरा…चोरबागान पंडाल में कैसे बिगड़े हालात? चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…

Last Updated: October 18, 2026 07:48:56 IST

Navratri Day 8: आज महाअष्टमी पर ऐसे करें मां महागौरी की पूजा, बरसेगी माता रानी की कृपा! जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…

Last Updated: October 18, 2026 07:26:07 IST