Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > 9 घंटे में दो रेप, दोस्त की बीवी से दरिंदगी, चंद घंटों की सनसनीखेज कहानी

9 घंटे में दो रेप, दोस्त की बीवी से दरिंदगी, चंद घंटों की सनसनीखेज कहानी

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी का सनसनीखेज हत्याकांड इन दिनों चर्चा में है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. वहीं पुलिस को एक और मामले के बारे में जानकारी मिली, जिससे पुलिस के होश उड़ गए.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 12:29:55 IST

Mobile Ads 1x1

IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही उसके और क्रिमिनल रिकॉर्ड देखे व उससे पूछताछ की. जांच के दौरान पुलिस को हैरान कर देने वाली एक और वारदात के बारे में पता चला है. दरअसल, 19 साल का राहुल मीणा पहले राजस्थान के अलवर में अपने ही दोस्त के साथ जबरदस्ती कर उसका रेप करता है. इसके बाद वो 22 अप्रैल की सुबह अलवर से दिल्ली पहुंच जाता है. यहां वो आईआरएस अफसर के घर में जबरन घुसता है. यहां वो आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से पहले रेप करता है. इसके बाद वो उसका कत्ल कर देता है. ये सब उसने केवल 9 घंटों में किया.

सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी

बता दें कि दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अफसर दिनेश गुप्ता का घर है. वहां पहुंचने के लिए पहले मेन गेट से निकलना पड़ता है. 21 अप्रैल को सुबह 6:28 बजे एक लड़का वहां आते हुए दिखता है. उसने पीली शर्ट, काली पैंट और जूते पहने थे. वो फोन कॉल पर था. वो 6:36 बजे वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति से हाथ मिलाता है. उसके इन सारे तरीकों से लगता है कि वो पहले से वहां के माहौल के बारे में जानता है. कुछ मिनट तक दोनों बातचीत करते हैं और वो पीली शर्ट वाला लड़का दाहिनी तरफ के घर में दाखिल हो गया था. 

बदल गया था राहुल का हुलिया

इसके बाद 7:22 बजे बाहर खड़ी कारों के बीच से वही लड़का बाहर निकलता है. दोनों समय के बीच लगभग 45 मिनट का समय है. हालांकि उसका हुलिया काफी बदल चुका था. उसने पीली टी-शर्ट तो सेम पहनी थी लेकिन उसकी पैंट काली से सफेद हो चुकी थी. पैरों में जूते नहीं बल्कि चप्पल हैं. साथ ही उसकी पीठ पर पिट्ठू बैग है. ये लड़का है राहुल मीणा, जो कुछ समय पहले आईआरएस अधिकारी के घर पर काम करता था. वो नौकरी छोड़कर दोबारा आया और लगभग 46 मिनट उस अधिकारी के घर आया. उसने अधिकारी की बेटी से जबरदस्ती की. इसके बाद फोन के चार्जर से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद कोई भारी चीज लड़की के सिर पर दे मारी. 

घर के बारे में सारी जानकारी

इसके बाद उसने घर की तिजोरी को उसके फिंगरप्रिंट से खोलने की कोशिश की. हालांकि ऐसा मुमकिन नहीं हो सका. इसके बाद उसने स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़ा और कपड़े बदले. फिर सारे पैसे लूटकर मौके से फरार हो गया. दरअसल, राहुल को घर के बारे में सारी जानकारी थी. उसे पता था कि घर में अधिकारी, उनकी पत्नी और उसकी बेटी रहती थी. दोनों पति-पत्नी सुबह 6 बजे जिम जाते थे और 7.30 बजे वापस आते थे. घर में दो नौकर थे, जो 8 बजे के बाद वापस आते थे. नौकरों के लिए मेन डोर की चाबी दरवाजे के पास रखी रहती थी. राहुल पहले यहां काम कर चुका था, इसलिए सारी चीजों के बारे में जानता था. 

पढ़ने में होशियार था राहुल मीणा

जब दोनों पति-पत्नी घर वापस आते हैं, तो उन्हें इस वारदात के बारे में पता चलता है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की टाइमिंग व उस युवक के आने-जाने और लहजे से सब पता चल जाता है. अधिकारी की पत्नी ने बताया कि वह राजस्थान के अलवर के राजगढ़ का रहने वाला है. वो 12वीं तक पढ़ा है और पढ़ने में होशियार रहा है. 12वीं में वो 90 फीसदी अंक लाया था. हालांकि 12वीं के बाद उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई. वो ज्यादातर लूडो खेला करता था. उसने कुछ दिन पहले ही गेमिंग से 5 लाख रुपये जीते और उसका दोस्त विष्णु 90 हजार रुपये जीता. 

MORE NEWS