Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के साथ विमान हादसे की शिकार हुई पिंकी माली कौन थी? साथ में और कौन-कौन थे, देखें डिटेल
Pinki Mali
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ उनकी फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत प्लेन हादसे में हो गई. यह महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़े दुख की घड़ी है. यह प्लेन क्रैश हादसा भी उसी जगह हुआ, जिस बारामती क्षेत्र को अजित पवार और पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है. इस विमान हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो चुकी है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ उनकी फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी इस दुखद हादसे की शिकार हो गई हैं. पिंकी माली के अलावा हादसे में एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), 2 क्रू मेंबर एक पायलट-इन-कमांड (PIC) और एक सेकंड-इन-कमांड (SIC) की भी मौत हुई है.
पींकी माली की उम्र 29 साल थी. वे वरळी के सेन्चुरी क्वार्टर में रहती थीं. उनके पिता बताते हैं कि पिंकी बहुत खुश थीं. उन्होंने कहा कि पिंकी ने कहा था कि प्लेन में जाने के बाद अजित पवार से भी बात कराएंगी. उसके भाई ने बताया कि सुबह कॉल पर पिंकी ने कहा था की वह यात्रा पर जा रहीं हैं, उसके बाद कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ.
पिंकी के पिता ने कहा कि सुबह उन्हें उनके परिजनों से इस दुखद घटना की सूचना मिली. फिर टीवी देखा तो सब पता चला. पिंकी के पिता का कहना है कि पिंकी 5 साल से प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में थी. वह एयर इंडिया विमान में भी काम कर चुकी थी. वह राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री के साथ भी सफर कर चुकी थी. पिंकी माली चौथी बार अजित पवार के साथ सफर कर रही थी.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…