<
Categories: देश

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे की जांच के लिए AAIB इन्वेस्टिगेशन टीम घटनास्थल रवाना, जानें अब क्या होगा?

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन के बाद इन्वेस्टिगेशन टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. अब वह कई तरह से मामले की जांच करेगी. जानें किन बिंदुओं पर प्लेन क्रैश को लेकर जांच होगी?

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन के बाद दुर्घटनास्थल पर मिले मलबे की जगह और हालत को ध्यान से देखा जाएगा. साथ ही घटनास्थल की फोटो ली जाएंगी. इससे यह समझा जा सके कि विमान किस रफ्तार और किस एंगल से टकराया. ब्लैक बॉक्स की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि उड़ान के समय विमान की तकनीकी स्थिति कैसी थी और क्या वह उड़ान के लायक था? उड़ान से पहले किए गए रख-रखाव (मेंटेनेंस) से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे. कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग से आख़िरी पलों में पायलटों की बातचीत और फैसलों की जानकारी मिलेगी. AAIB की टीम क्रैश की जांच और इन्वेस्टिगेशन शुरू करने के लिए दिल्ली से पुणे और आखिर में बारामती के लिए निकल गई है. DG, AAIB मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट जा रहे हैं. मुंबई से बारामती तक गाड़ी और LO के लिए पुलिस से कोऑर्डिनेट किया गया है.

बातचीत और आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच

पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत के आधिकारिक रिकॉर्ड की जाँच की जाएगी. ताकि, गलती की वजह को स्पष्ट किया जा सके. इसके अलावा मौसम, रनवे की स्थिति और हवा की दिशा जैसे बाहरी कारणों को भी जांच में शामिल किया जाएगा. हादसे की वजहों की जांच की जाएगी, कि आखिर दुर्घटना के क्या-क्या कारण रहे. पुणे पुलिस बल के पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बारामती में हुए विमान हादसे की जानकारी दी है. संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर तीन शव मिले हैं. हादसे में विमान को भारी नुकसान पहुंचा है. दुर्घटना स्थल पर मिले तीनों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है.

इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो टीम करेगी जांच

प्लेन क्रैश मामले की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो(AAIB )की टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी. दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई है या इंजन में कोई समस्या आई थी ये जांच का प्रमुख एंगल होगा. AAIB की टीम सभी एंगल से मामले की जांच करेगी. सूत्रों के अनुसार, डीजीसीए की टीम भी घटनास्थल का दौरा कर सकती है. ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण करके उड़ान के समय विमान की तकनीकी स्थिति और उड़ान योग्यता की जांच की जाएगी. अधिकारी उड़ान से पहले के सभी रखरखाव रिकॉर्ड की भी गहन जांच करेंगे. महाराष्ट्र पुलिस ने पहले ही कहा है कि विमान दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की जाएगी.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST