Delhi Pig Rearing Controversy: वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि ' महिला कहती है कि सुअर हमने इसलिए पाला है क्योंकि क्योंकि यहां पर डेमोग्राफी बदल रही है.और यह बड़ी तेजी से हो रही है.एक गली में तीनों मकान बिके हैं उसके बाद में वो बंदा (मुस्लिम शख्स) कहता है कि मैं तो पूरी गली खरीद लूंगा.आप रोक के दिखा देना.तो हमने अपना ये 12 अवतार सुअर पाला है. एक तरह से ये हमारे भगवान भी हैं.
दिल्ली में हिंदू परिवार आखिर क्यों पाल रहे है सूअर?
Viral Video: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बदलती आबादी और समुदायों के बीच बढ़ते तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में अब त्रि नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने सामाजिक दूरी बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. बताया जा रहा है कि इलाके में बढ़ती आबादी और आपसी असहजता के चलते कुछ परिवारों ने सूअर पालना शुरू कर दिया है, जिससे माहौल और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है.
दिल्ली अपटूडेट न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कई हिंदू परिवारों ने बताया है कि वे दूसरे समुदायों से खुद को बचाने के लिए सूअर पाल रहे हैं. इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिंदू महिला का दावा है कि वह खुद को बचाने के लिए छह महीने से सूअर पाल रही है और उसके पांच सूअर मारे गए.
महिला ने आगे कहा कि ‘हमने सुअर को गलियों में भी घूमाया है. हमारे भगवान हैं हम तो घुमाएंगे .इसमें आप लोगों ( मुस्लिम समुदाय) को क्या दिक्कत है. अगर आपको दिक्कत है तो यहां से छोड़ के चले जाओ. तुम हिंदुओं के बीच में आकर क्यों रहने लग जाते हो’.
RCB New Chairman: बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को…
Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन…
दिल्ली के ग्रीन पार्क निवासी हरीश राणा का बुधवार को भावपूर्ण अंतिम संस्कार किया गया,…
MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…
Ashok Kharat Viral Video: नाशिक के रहने वाले और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक…